Anemia cure: शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं ये हेल्दी फूड्स

अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गई है, तो आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी सुपरफूड्स को शामिल करना शुरू कर दें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 22, 2020 9:05 PM IST

हीमोग्‍लोबिन यानी रक्‍त में लाल रक्‍त कणिकाओं की कमी हो जाना एनीमिया होता है। इससे आप पूरी शक्ति के साथ काम नहीं कर पाते। शरीर थका-थका महसूस करता है। एनिमिया विश्व भर में एक नॉर्मल समस्या है, जिससे दुनिया भर में 40 करोड़ से भी अधिक महिलाएं ग्रस्त हैं। थकान, ताकत का अभाव, हल्का सिरदर्द, रुक-रुक कर सांस लेना इसके लक्षण हैं। स्किन, आंख, हथेली, मसूड़े और नाखून पीले पड़ जाते हैं, जब कोई एनिमिक होता है। सामान्य खून की जांच बता देती है कि किसी को एनीमिया है या नहीं। एनिमिया से बचा जा सकता है, जब आप अपने डायट में कुछ खास चीजों को शामिल करेंगे।

एनिमिया से बचने के लिए डाइट (Foods to avoid anemia)

1 केवल आयरन एवं फॉलिक एसिड के सप्लीमेंट का सेवन एनीमिया को रोकने या उसे दूर करने के लिहाज से अपर्याप्त है। एनीमिया से बचने तथा इसे दूर करने के लिए रक्त निर्माण करने वाले (हीमोपोएटिक) पोषक तत्वों का सेवन उतना ही महत्वपूर्ण है। आयरन के अलावा ऐसे अन्य पोषक तत्व भी हैं जो एनिमिया से या तो बचा सकते हैं या उसे कम कर सकते हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन बी 6, विटामिन बी 2, विटामिन बी 12, विटामिन सी, फ्लोएट और प्रोटीन शामिल हैं। ये पोषक तत्व रक्त निर्माण (हीमोपोएसिस) की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इन तत्वों को हीमोपोएटिक पोषक तत्व का नाम दिया गया है।

खून की कमी से होता है एनीमिया, दूर करने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स

2 भोजन के साथ विटामिन सी युक्त फलों एवं सलाद का सेवन करना लाभदायक होता है, क्योंकि ये आयरन पचाने की शरीर की क्षमता को बढ़ाते हैं। सभी आवश्यक हीमोपोएटिक पोषक तत्वों से भरपूर पोषक सप्लीमेंट्स की समुचित खुराक को नियमित रूप से लेने से इन पोषक तत्वों की रोजाना की कमी का सामना करने में मदद मिलती है।

3 एनीमिया होने पर अनार, अंडा, बादाम, पालक, टमाटर, चुकंदर, अंजीर, मछली आदि नियमित रूप से खाएं। चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। अंजीर में विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन, फॉस्‍फोरस, पोटैशियम जैसे जरूरी तत्‍व पाए जाते हैं जो खून की कमी दूर करते हैं।

Iron Deficiency : शरीर में खून की कमी को पहचानें इन लक्षणों से…

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source