बात-बात पर होनेवाली घबराहट को करें कंट्रोल, फॉलो करें ये 5 डायट टिप्स

खाने-पीने की कुछ चीजें घबराहट से जुड़ी आपकी परेशानियों को और बढ़ा सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 23, 2018 12:54 PM IST

छोटी-छोटी बात पर चिंता करना कई लोगों की आदत में शामिल होता है। बच्चों की स्कूल बस मिस हो जाने या किचन में  मसाले का डिब्बा नहीं मिलने पर भी कुछ लोग बहुत परेशान हो सकते हैं। इतनी घबराहट होने से और भी  कई बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है। इसीलिए आपको मेडिटेशन, अच्छी नींद और भरपूर पानी पीने के साथ-साथ आपकी डायट का भी ख्याल रखना होगा। खाने-पीने की कुछ चीजें घबराहट से जुड़ी आपकी परेशानियों को और बढ़ा सकती हैं। हम यहां लिख रहे हैं उन चीजों के बारे में जो घबराहट से परेशान लोगों को खाना-पीना बंद कर देना चाहिए।

  1. अल्कोहल- शराब पीने से आपको चिंता से थोड़ी देर के लिए मुक्ति मिलती है लेकिन लंबे समय तक शराब पीना आपके लिए लंबे समय तक चिंता का कारण बन सकता है।
  2. शक्कर वाली चीज़ें- मीठी चीज़ें जल्दी से रक्त प्रवाह में अवशोषित हो जाती है जिससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। लेकिन इसका असर कम होने से आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसीलिए शक्कर वाली चीज़ें खाएं।
  3. चाय और कॉफी-कैफीन की अधिक मात्रा चिंता से पीड़ित लोगों में व्याकुलता, कंपकंपी और भ्रम पैदा कर सकती है। इसलिए आपको ज्यादा कॉफी पीने से बचना चाहिए।
  4. पैकेटबंद स्नैक्स और बेकरी प्रॉडक्ट्स- स्नैक्स जैसे चिप्स, बिस्कुट, सॉसेज और केक में ट्रांस फैट और शुगर कि मात्रा अधिक होती है, इन दोनों से ही चिंता कि स्थिति बिगड़ सकती है। अध्ययन के अनुसार, ज्यादा शुगर खाने वालों का अवसाद और चिंता का अधिक खतरा होता है।
  5. कोल्ड्रिंक्स- कोला आदि में भी कैफीन कि मात्रा अधिक होती है जोकि चिंता का दुश्मन है। इसमें शुगर भी होता है जो चिंता से पीड़ितों कि स्थिति को बिगाड़ सकता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source