Advertisement

आमतौर पर खाए जाने वाले कौन से फूड्स हैं, जो यूरिक एसिड लेवल को बढ़ाते हैं? कैसे करें कंट्रोल

कई बार जोड़ों में दर्द होना यूरिक एसिड जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है, जिसमें यूरिक एसिड की समस्या भी एक है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ समस्या के बारे में कुछ खास जानकारियां देने वाले हैं।

Written By Mukesh Sharma
Published : June 13, 2026 7:39 PM IST

uric acid and food (AI generated image)

आज के समय में लोगों के लिए यूरिक एसिड भी काफी गंभीर समस्या बनता जा रहा है, जिसे लोग कई बार सिर्फ सामान्य दर्द समझ लेते हैं। लेकिन धीरे-धीरे वही दर्द बढ़ता रहा है और प्रभावित जोड़ में तेज चुभन व दर्द होना लगता है। फिर हमें लगता है कि यह कोई आम दर्द नहीं है बल्कि गंभीर समस्या है और जब जांच कराने के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं तो पता चलता है कि हमारा यूरिक एसिड लेवल बढ़ा हुआ है। यहां तक कि कुछ लोगों को तो इस बात की भी जानकारी नहीं है कि यूरिक एसिड आखिर बीमारी क्या है। फिर ऐसे में यह कैसे बताया जाए कि यूरिक एसिड क्या खाने से बढ़ता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि यूरिक एसिड क्या है और इसे लोग शुरुआत में इग्नोर क्यों कर देते हैं।

क्या है यूरिक एसिड और क्याें इग्नोर कर देते हैं इसके लक्षण

जोड़ों में चुभन जैसा दर्द होना कोई मामूली दर्द नहीं है बल्कि कई बार यूरिक एसिड का लक्षण होता है। यूरिक एसिड एक तरह का अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो हमारे शरीर में बनता है। अगर यह ज्यादा मात्रा में बनने लगता है या फिर किडनी इसी पर्याप्त मात्रा में शरीर से बाहर न निकाल पाए तो शरीर में यह ब्लड में जमा होने लगता है और जोड़ों में छोटी-छोटी नुकीली आकृति (क्रिस्टल) में बनने लगता है जिसके कारण जोड़ों में दर्द होने लगता है। लेकिन देखा जाता है कि लोग इसे शुरूआत में इग्नोर कर देते हैं, जिसके पीछे आमतौर पर निम्न वजह हैं।

Advertisement

  • सामान्य दर्द समझना - यूरिक एसिड के कारण कई बार सामान्य जोड़ों का दर्द समझ लिया जाता है। हालांकि, ऐसा देखा भी गया है कि ज्यादातर मामलों में यह सामान्य दर्द होता है लेकिन अगर लंबे समय से यही समस्या है तो यह यूरिक एसिड जैसी बीमारी संकेत हो सकता है।
  • चुभन को इग्नोर करना - कई बार जागरूकता की कमी के कारण लोग यह समझ ही नहीं पाते हैं कि उन्हें जोड़ों मे चुभन क्यों हो रही है। कुछ लोग यह समझने लग जाते हैं कि शायह उन्हें चोट आदि लगी है और उस समय पता नहीं चला लेकिन बाद में स्थिति खराब होने लगती है।

किन फूड्स से बढ़ सकता है यूरिक एसिड

अब आप समझ गए हैं कि यूरिक एसिड क्या है, तो आपको अब यह समझना चाहिए कि आखिर किन फूड्स का सेवन करने से यूरिक एसिड बढ़ता है और इनमें प्रमुख रूप से निम्न शामिल हो सकते हैं -

  • रेड मीट
  • सी फूड्स
  • पैकिंग वाले फूड्स
  • शुगर ड्रिंक्स व फूड्स
  • मैदा से बने फूड्स

इसके अलावा कुछ प्रकार की दालें, पालक, हरी मटर और मशरूम जैसे कई ऐसे फूड्स हैं जो यूरिक एसिड को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि अगर आप इन्हें खाएंगे तो आपको यूरिक एसिड बढ़ जाएगा। अगर आपको पहले से ही यूरिक एसिड की समस्या है, तो आपको इन फूड्स का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार कम कर देना चाहिए।

Advertisement

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल यूरिक एसिड की समस्या से जुड़ी सही जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।