... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 16, 2020 3:59 PM IST
Foods for Strong Bones: कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसकी वजह से हड्डियों (Bones) में कई तरह की समस्या शुरू हो जाती है। खासतौर महिलाओं (Women health) की हड्डियां 30 के पार काफी कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने डायट पर विशेष ध्यान देना जरूरी हो जाता है। इस उम्र की महिलाओं को अपने भोजन में ऐसे फूड्स (Foods for Strong Bones) को शामिल करना चाहिए, जो उनकी हड्डियों को मजबूत करने में सहायक हो। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके शरीर में हो रही कैल्शियम (Calcium) की कमी को पूरा करेगा। चलिए जानते हैं उन चीज के बारे में-
सफेल तिल (White Sesame) के लड्डू तो आपने कई बार खाए होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सफेद तिल में कैल्शियम, जिंक, सेलेनियन, मैग्नीशियम और विटामिन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हड्डियों के लिए सफेद तिल औषधी के समान काम करता है। सफेद तिल (White Sesame) के सेवन से कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। इससे हड्डियां काफी मजबूत होती हैं।
Weight Loss Recipe : एप्पल सिडर वेनेगर से बनी इस ड्रिंक को पीते ही, 7 दिन में हो जाएगा वजन कम
गुड़ और चना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस बारे में आप जानते ही होंगे। लेकिन अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं, जो आप गुड़ और चना के साथ दूध पीएं। इससे आपके शरीर को पूर्णरूप से कैल्शियम मिलेगा। गुड़ और चना हमारे शरीर में एनर्जी लेवल बूस्ट करता है। इसके साथ ही इससे आयरन की कमी भी दूर होती है। महिलाएं अगर गुड़ और चना के साथ दूध का सेव करती हैं, तो उन्हें हड्डियों से संबंधित समस्या कम होती है।
मेथी दाने का इस्तेमाल अधिकतर हम खाने में करते हैं। इसमें कैल्शियम की मात्रा काफी (Fenugreek Benefits) ज्यादा होती है। अगर आप मैथी के पानी का सेवन करते हैं, तो ये आपके सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकता है। मैथी के पानी से कैल्शियम की कमी दूर होती है। महिलाओं को मैथी का पानी जरूर पीना चाहिए। इससे कैल्शियम की कमी भी पूरी होगी। साथ ही बालों के लिए भी मैथी का पानी काफी अच्छा माना जाता है।
Health Benefits of Moong Dal: इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है मूंग की दाल, जानें और भी कई फायदे