
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 16, 2020 7:20 PM IST
Foods for Good Digestion : पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं किचन में मौजूद ये 4 हर्ब्स। © Shutterstock.
Foods for Good Digestion in hindi : खानपान की गड़बड़ी का सबसे बुरा असर आंतों पर पड़ता है। कुछ भी खाने से पेट खराब हो जाता है। खाने की गलत आदतों जैसे एक बार में बहुत अधिक या बहुत कम खाना, जल्दी-जल्दी खाना, खाने के लिए पर्याप्त समय ना निकाल पाना ये सभी आपकी पाचन तंत्र को हानि पहुंचाते है। तनाव, स्मोकिंग, गड़बड़ लाइफस्टाइल का नकारात्मक असर हमारी सेहत पर पड़ता है, जिसमें सबसे जल्दी प्रभावित होता है हमारा पाचन स्वास्थ्य। पाचन से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये आगे चलकर आपको कई अन्य बीमारियों की गिरफ्त में ला सकती हैं। कुछ औषधीय जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक अवयवों के सेवन से पाचन संबंधित (Foods for Good Digestion) समस्याओं को आप दूर कर सकते हैं।
तीन जड़ी-बूटियों का एक प्रभावी आयुर्वेदिक मिश्रण- आंवला, हरीतकी, बिभीतकी। त्रिफला को स्वास्थ्य लाभ के लिए जाना जाता है। यह पाचन तंत्र में गैस के संचय को रोकता है। त्रिफला अपच को ठीक करने में भी मदद करता है।
पाचन तंत्र रहता है खराब ? जानें कारण और समाधान
इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से लोग खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। सौंफ के बीज में कई पाचन तंत्र के अनुकूल औषधीय गुण होते हैं। इसमें एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो आंत की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करती हैं। सौंफ के बीज पाचन तंत्र से गैस बाहर निकालने में भी मदद करते हैं।
हर घर में अदरक का यूज होता है। अपच की समस्या के लिए यह घरेलू उपचार है। अदरक पाचन में सुधार करने वाले गैस्ट्रिक एसिड और पाचन एंजाइम्स को सपोर्ट करता है।
काली मिर्च एक आम मसाला है। इसमें पाइपरिन नामक यौगिक होता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करता है। काली मिर्च पित्त अम्लों के स्राव में सुधार करती है। यह गैस की समस्या से भी छुटकारा दिलाती है, जिससे पेट फूलना, जलन आदि जैसी समस्या से दूर रह सकते हैं।