बरसात में बार-बार होती है फूड पायजनिंग की परेशानी, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

कई बार दाल, बीन्स जैसी चीज़ों के सेवन के बाद हल्का नशा-जैसा महसूस होता है। यह समस्या भी फूड पॉयजनिंग का ही एक प्रकार है। दरअसल, अनाज में मौजूद कुछ सूक्ष्म बैक्टेरिया भोजन को जहरीला बना देते हैं। क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम और बैकिल्लुस सेरेउस  नामक सूक्ष्म जीव आमतौर पर फूड पॉयजनिंग की समस्या को बढ़ाते हैं। ऐसे में, खुद को सुरक्षित रखने और इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ उपाय खुद भी कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 5, 2020 9:56 PM IST

Food Poisoning: फूड पायजनिंग बरसात के मौसम में होने वाली एक बहुत ही कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम है। यह एक ऐसा इंफेक्शन है पैथोजेनिक बैक्टेरिया, वायरस और परजीवियों द्वारा दूषित हुए भोजन के सेवन से होता है। इनसे ना केवल भोजन ख़राब हो जाता है। बल्कि, पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां भी होने लगती हैं। तो वहीं कई बार दाल, बीन्स जैसी चीज़ों के सेवन के बाद हल्का नशा-जैसा महसूस होता है। यह समस्या भी फूड पॉयजनिंग का ही एक प्रकार है। दरअसल, अनाज में मौजूद कुछ सूक्ष्म बैक्टेरिया भोजन को जहरीला बना देते हैं। क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम और बैकिल्लुस सेरेउस  नामक सूक्ष्म जीव आमतौर पर फूड पॉयजनिंग की समस्या को बढ़ाते हैं। ऐसे में, खुद को सुरक्षित रखने और इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ उपाय खुद भी कर सकते हैं। (Food Poisoning)

क्या हैं फूड पॉयज़निंग के लक्षण

  • पेट में मरोड़ें
  • डायरिया
  • उल्टी या मतली
  • बुखार
  • बेचैनी

फूड पॉयजनिंग में जल्द राहत के लिए बरतें ये सावधानियां

  • कच्ची चीज़ें ना खाएं। दरअसल, कच्चे खाद्य पदार्थों में मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट्स को पचाना मुश्किल होता है। इस तरह के कार्ब्स इंफेक्शन को बढ़ाने का काम करते हैं।
  • हाई फाइबर फूड से करे परहेज ।
  • डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन ना करें। लैक्टोज़ इंटॉलरेंस की समस्या फूड पॉयजनिंग के साथ जुड़ी हुई है। इसीलिए, दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स के सेवन से फूड पॉयजनिंग के लक्षण बढ़ सकते हैं।
  • अधिक मसालेदार, तली हुई और पैकेटबंद चीज़ों का सेवन ना करें। क्योंकि, इन्हें पचाने में डायजेस्टिव सिस्टम के लिए मुश्किल होता है। साथ ही यह फूड पॉयजनिंग के लक्षणों को भी बढ़ा सकता है।
  • घर का सादा और हाइजिनिक फूड इस समस्या से रिकवर होने में आपकी मदद करता है। इसीलिए, बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए।
  • एयरेटेड ड्रिंक्स ना पीएं।
  • हाथों को बार-बार साबुन पानी से धोएं। खाना खाने से पहले हाथ ज़रूर धोएं।
  • गर्म पानी पीएं।
  • हमेशा ताज़ा पकाया हुआ भोजन खाएं।

World Breastfeeding Week: ब्रेस्टफीडिंग से बढ़ती है बच्चों की ब्रेन पॉवर, जानें क्या हैं शिशु के लिए स्तनपान के अन्य फायदे

कोरोना महामारी के दौरान रहें फूड बॉर्न बीमारियों से सुरक्षित, हेल्दी इटिंग के लिेए अपनाएं WHO की ये गाइडलाइन्स

भोजन को भी वायरस से बचाना है महत्वपूर्ण, फॉलो करें WHO की ये हेल्थ टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source