hamburger icon
A
Read in English

Food Poisoning: फूड पॉयजनिंग से राहत के लिए आज़माएं ये घरेलू नुस्खे

Natural Remedies for Food Poisoning:   फूड पॉयज़निंग होने पर उल्टी,पेट दर्द और सिर दर्द जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इनसे राहत के लिए कुछ घरेलू नुस्खेआज़माए जा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 15, 2020 1:41 PM IST

Food Poisoning Home Remedies: खाना खाने के बाद कई बार लोगों को पेट में दर्द या उल्टी की शिकायत होती है। ये समस्याएं फूड पॉयजनिंग का संकेत हो सकती हैं।  फूड पॉयज़निंग होने पर उल्टी,पेट दर्द और सिर दर्द जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इनसे राहत के लिए कुछ घरेलू नुस्खे (Food Poisoning Home Remedies) आज़माए जा सकते हैं। जिनके बारे में आप पढ़ सकते हैं यहां-

World Kidney Day 2020: अनहेल्दी डायट और कम पानी पीने से भी हो सकता है किडनी स्टोन्स, पथरी से बचने के लिए ना करें ये 3 ग़लतियां

फूड पॉयजनिंग से राहत के लिए टिप्स:

अदरक:

फूड पॉयज़निंग होने पर अदरक का सेवन करने से आराम मिलता है। अदरक की चाय बनाकर पीएं। इससे, उल्टी की समस्या कम होती है। कच्चा अदरक चबाने से भी आराम मिलता है। पेट की समस्याओं पर असरदार होने के साथ यह मौसमी बीमारियों, वायरल और मॉर्निंग सिकनेक के लक्षण भी कम करता है।(Food Poisoning Home Remedies)

Healthy Winters: अदरक से मिल सकते हैं हेल्दी हार्ट और स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी, जानें कुछ और भी फायदे

तुलसी:

पेट की परेशानियों को कम करने के लिए तुलसी के पत्ते चबाने से आराम मिलता है। मुट्ठीभर तुलसी के पत्ते लेकर एक चम्मच शहद के साथ खाएं। इसका पेस्ट तैयार करके भी रख सकते हैं। जिसे, दिन में 2-3 बार लेने से राहत मिलती है।(Food Poisoning Home Remedies)

Tulsi leaves for Acidity: एसिडिटी कम करती है तुलसी, सुबह खाली पेट ऐसे करेंगे तुलसी का सेवन, तो हो जाएंगी पेट की परेशानियां ग़ायब

केला:

पके हुए केले खाने से ना केवल फूड पॉयज़निंग से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं। बल्कि, केला खाने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है। इसमें मौजूद पोटैशियम शक्ति देता है और केला खाने से पेट को ठंडक भी मिलती है।

Diabetes Diet Tips: कॉन्स्टिपेशन और पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स रहेंगी दूर, डायबिटीज़ में फॉलो करें ये डायट टिप्स

Menopause Symptoms: मेनोपॉज़ को आसान बनाती है फल-सब्ज़ियों से भरपूर डायट, फॉलो करें ये डायट टिप्स जो मेनोपॉज़ के लक्षणों से दिलाती हैं राहत

Sexual Problems Natural Remedies: बेहतर सेक्स लाइफ के लिए खाएं शहद और अदरक, जानें यह नुस्खा तैयार करने का सही तरीका