
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : June 11, 2026 2:24 PM IST
Medically Verified By: Dr. Pankaj Sharma
bariatric surgery
पिछले कुछ वर्षों में बेरिएट्रिक सर्जरी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। इस सर्जरी की मदद से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, स्लीप एपनिया और फैटी लिवर जैसी समस्याओं में भी सुधार मिलता है। इन दिनों बेरिएट्रिक सर्जरी को मोटापा और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को नियंत्रित करने का एक प्रभावी विकल्प माना जा रहा है। लेकिन, सर्जरी के बाद मरीज को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। अगर सर्जरी के बाद डाइट पर सही से ध्यान न दिया जाए, तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है और स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
आपको बता दें कि बेरिएट्रिक सर्जरी के दौरान पेट का आकार छोटा कर दिया जाता है। इससे भोजन के अवशोषण की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है। इसका मतलब है कि मरीज पहले की तुलना में बहुत कम मात्रा में ही भोजन खा पाता है। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसलिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेना बहुत जरूरी है। आइए, फोर्टिस हॉस्पिटल शालीमार बाग के रोबोटिक और बेरिएट्रिक सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. पंकज शर्मा से जानते हैं कि सर्जरी के बाद किन पोषक तत्वों को सेवन करना जरूरी है।
सर्जरी के बाद व्यक्ति को सिर्फ वजन कम करने पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए। सर्जरी के बाद रेगुलर चेकअप कराना भी बहुत जरूरी है। इससे आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है। फॉलो-अप करने से सर्जरी की वजह से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव होता है।
Disclaimer: बेरिएट्रिक सर्जरी को वजन कम करने के लिए बेहद असरदार माना गया है। लेकिन, इस सर्जरी को सिर्फ एक्सपर्ट की सलाह पर ही करवाना होता है। हर व्यक्ति को वेट लॉस के लिए इस सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर सर्जरी के बाद कमजोरी, थकान, बाल झड़ना और आदि समस्याएं महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें।