पेट में गड़गड़ाहट होना क्या नॉर्मल होता है?

क्यों पेट में गड़गड़ाहट की आवाज क्यों होती है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 28, 2017 6:16 PM IST

शायद आपको मिटिंग के दौरान या किसी शांत जगह पर अचानक पेट में गड़गड़ाहट का आवाज होना आपके लिए शर्मिंदगी का कारण बन जाता होगा। आप ऐसा करना नहीं चाहते हैं लेकिन मुश्किल की बात ये है कि न चाहते हुए भी ये हो जाता है। पेट में गड़गड़ाहट क्यों होता है और क्या ऐसा होना नॉर्मल होता है, इस बारे नें डॉ. नीनाद काकडे बता रहे हैं।

पेट में गड़गड़ाहट होना-

जब आप नहीं खाते हैं तब पेट में बचे अवशेष निकलने लगते हैं। ‌आंत से अवांछित चीजें मल के रूप में निकलने के तैयार होने लगता है जिसको मोटोर कॉम्प्लेक्स कहते हैं। इस प्रकिया में शरीर से हवा और तरल पदार्थ निकलने लगता है और अगले खाने के लिए आंत को तैयार करता है। इसलिए भूख लगने जैसे ही आप खाना पेट में डालते हैं ऐसा आवाज पेट में से निकलने लगता है। कभी-कभी खाने के साथ हवा भी गलती से निगल जाते हैं जिसके कारण पेट से गुड़गुड़ जैसी आवाज निकलने लगती है। यहां तक कि जब खाना पूरी तरह से हजम नहीं होता है तब पेट में वायु का संचार होता है जिससे ऐसी आवाजे निकलने लगती है।

कैसे पेट में गड़गड़ाहट की आवाज को होने से रोके-

अगर आप बार-बार ऐसे आवाज के कारण दूसरों के सामने शर्मिंदा नहीं होना चाहते हैं तो एक घंटे के अंतराल में कुछ न कुछ हेल्दी स्नैक्स खाने की आदत डालें। वैसे तो पानी पी लेने से भी कुछ हद तक प्रॉबल्म कम हो सकता है लेकिन खाना इस मामले में ज्यादा काम करता है।

क्या सांस रोकने से पेट में गड़गड़ाहट होना बंद हो जायेगा?

लोग अक्सर इसको रोकने के लिए सांस रोक लेते हैं या पेट को भीतर की तरफ खींचकर आवाज को रोकने की कोशिश करते हैं।

क्या पेट में गड़गड़ाहट होना नुकसानदायक होता है?

वैसे तो ये होना आम बात होता है लेकिन पेट की इस बीमारी के साथ अगर हार्टबर्न, गैस, कब्ज आदि का प्रॉबल्म हो रहा है तो तुरन्त डॉक्टर से संपर्क है।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.