Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Diwali 2024: 31 अक्टूबर यानी आज दिवाली का त्यौहार देशभर में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दिवाली पर लोग अपने घरों को दीयों और मोमबत्तियों से सजाते हैं। इस खास मौके पर घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। कई लोग दिवाली पर पटाखे जलाकर इस पर्व का जश्न मनाते हैं। हालांकि, पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि जरा सी लापरवाही के कारण कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पटाखे जलाते समय आंखों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। दिवाली के समय आंखों से जुड़े हादसे सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। इस विषय में जानकारी के लिए हमने डॉ बासु आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ मनदीप सिंह बासु से बात की। आज इस लेख में हम आपको पटाखे जलाते समय आंखों की सुरक्षा के लिए कुछ विशेष टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
दिवाली पर पटाखे फोड़ते समय अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए चश्मा पहनें। अगर आपके पास ब्लैक गॉगल्स हैं, तो ये फैशन के साथ-साथ सुरक्षा भी करेंगे। चश्मा पटाखे फोड़ने पर उड़ने वाले मलबे और प्रदूषण से भी आपकी आंखों की सुरक्षा करेगा
पटाखे जलाते समय कॉटन के कंफर्टेबल कपड़े पहनें। इस दौरान सिंथेटिक या पॉलिएस्टर के कपड़े पहनने से बचें क्योंकि वे आसानी से आग पकड़ सकते हैं।
पटाखे जलाने के बाद आंखों को छूने से बचें। दरअसल, पटाखों को बनाने में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल होता है, जिससे एलर्जी हो सकती है। ऐसे में, आंखों को छूने से आंखों में जलन, रेडनेस और सूखेपन की दिक्कत हो सकती है।
पटाखे जलाने से पहले उस जगह पर पानी की बाल्टी, रेत और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था रखें, ताकि किसी अनहोनी स्थिति में तुरंत इलाज हो सके।
यदि किसी भी प्रकार की चिंगारी आंख में चली जाए, तो आंखों को तुरंत साफ पानी से धोएं और नजदीकी डॉक्टर के पास जाए। किसी भी तरह की परेशानी होने पर सेल्फ मेडिकेशन से बचें और जल्द से जल्द विशेषज्ञ से संपर्क करें।
फुलझड़ियों को जलाते समय विशेष सावधानी बरतें क्योंकि इनसे कई बार कॉर्निया पर चोट लग सकती है। इससे जलन हो सकती है और दृष्टि को खतरा हो सकता है। फुलझड़ी जलाते समय अपने चेहरे और सिर को दूर रखें।
अगर आपको पटाखों के धुएं के कारण आंखों में लालिमा, जलन या सूजन जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और उनके द्वारा सुझाए गए आई ड्रॉप्स का उपयोग करें।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।