Sign In
  • हिंदी

पीरियड्स के दौरान अच्छी नींद आने के लिए फॉलो करें ये 7 टिप्स

पीरियड्स के दौरान अच्छी नींद आने के लिए फॉलो करें ये 7 टिप्स

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को रात में सोने के दौरान भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस समय आप कैसे चैन की नींद सो सकती हैं।

Written by Atul Modi |Published : May 30, 2023 9:10 PM IST

पीरियड्स के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी जिस चीज में आती है वह है नींद। लड़कियों या महिलाओं से रात में चैन से सोया नहीं जाता है। ऐसा अनेकों कारणों से हो सकता है। बहुत सी महिलाओं को बहुत ज्यादा क्रैंप्स देखने को मिलते हैं तो अधिकतर महिलाओं को पैड लीक होने की चिंता रहती है या फिर एक अजीब ही इरीटेशन से बनी रहती है। ऐसा सबके साथ होता है। हार्मोन्स में आने वाले बदलाव के कारण भी आपका मूड खराब रह सकता है और आपको रात में सोने में दिक्कत आ सकती है। आइए जान लेते हैं कैसे महिलाएं रात में पीरियड्स के दौरान चैन की नींद सो सकती हैं।

पीरियड्स के दौरान अच्छी नींद आने के टिप्स - (Tips to Get Good Sleep During Periods)

स्लीप शेड्यूल बनाएं

अगर आप रोजाना का एक नियमित स्लीप शेड्यूल बना लेती हैं तो इससे आपको केवल पीरियड्स के दौरान ही नहीं बल्कि रोजाना समय पर नींद आने में मदद मिलेगी। इसलिए रोजाना समय से सोने की ही कोशिश करें। वीकेंड पर भी स्लीप शेड्यूल में बदलाव न करें और इसे नियमित करने की कोशिश करें।

सोने के वातावरण को ऑप्टिमाइज करें

आपको अपने सोने के वातावरण को आरामदायक रखना चाहिए। आपको सोते समय अपने कमरे को कूल, डार्क और काफी शांत रखना चाहिए। इससे आपको जल्दी नींद आने में मदद मिलती है। इससे बार बार आंखे नहीं खुलती हैं और बाहरी वातावरण का हमें पता नहीं चल पाता है जिस वजह से चैन से सोया जा सकता है।

Also Read

More News

हीट थेरेपी

अगर आपको सोते समय बहुत ज्यादा क्रैंप आदि होते हैं तो आपको हीट थेरेपी का प्रयोग करना चाहिए। सोने से पहले आपको हीटिंग पैड का प्रयोग करना चाहिए या फिर सोने से पहले शरीर को एकदम रिलैक्स कर लेना चाहिए ताकि दर्द थोड़ा कम हो और आपको आसानी से नींद आ सके।

रिलैक्सेशन की तकनीक

नींद से पहले अगर आप रिलैक्सेशन की तकनीकों का प्रयोग करती हैं तो इससे अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है। इन तकनीकों में लंबी और गहरी सांसे लेना, मसल्स को रिलैक्स करना और स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन और हल्का फुल्का योग करना आदि शामिल है। इससे आप मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस करेंगी और आपको नींद अच्छी आएगी।

खुद को हाइड्रेट रखें

आपको पूरा दिन खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए। पानी पीने में कंजूसी बिलकुल भी न करें। इससे आपकी असहजता कम हो सकती है और आपका पेट फूला हुआ महसूस नहीं होगा। इन समस्याओं का सामना न करने की वजह से आपको रात में अच्छी नींद आयेगी।

कंफर्टेबल कपड़े पहनें

रात को काफी आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए जिनसे आपको असहजता महसूस न हो और जो ज्यादा इरिटेट भी न करें। आप रात में लूज कपड़े पहन कर सो सकती हैं। अगर गर्मियों का मौसम है तो आपको कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए जो ढीले हो।

सही मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स का प्रयोग करें

कई बार अगर आप कंफर्टेबल मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स का प्रयोग नहीं करती हैं तो भी रात में नींद नहीं आती है। इसलिए रात में जो भी प्रोडक्ट आपको सबसे ज्यादा कंफर्टेबल लगता है उसी का प्रयोग करें ताकि रात में आसानी से नींद आ सके।

निष्कर्ष: अगर रात में ज्यादा दर्द होता है या सोने में ज्यादा दिक्कत आती है तो डॉक्टर से राय ले सकती हैं और उनकी सुझाई हुई पेन किलर का भी प्रयोग कर सकती हैं। इसके अलावा कुछ स्टेप्स खुद को रिलैक्स करने के लिए भी ले सकती हैं जैसे हीट पैड का प्रयोग करना और योग करना आदि।

Total Wellness is now just a click away.

Follow us on