Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हफ्तेभर से लगातार पेशाब में झाग आ रहा है तो सकती है Proteinuria की समस्या, जानें क्या है ये बीमारी

कभी-कभार पेशाब में झाग दिखना नॉर्मल है लेकिन, अगर आपको 7-10 दिनों से अधिक समय तक यह समस्या बनी रहती है तो बिना देर किए आपको अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।

हफ्तेभर से लगातार पेशाब में झाग आ रहा है तो सकती है Proteinuria की समस्या, जानें क्या है ये बीमारी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 6, 2025 7:15 PM IST

सुबह पेशाब करने पर अगर आपको पेशाब में झाग दिखना या बुलबुले दिखे तो इसे नजरअंदाज ना करें। यह प्रोटीन्यूरिया का एक लक्षण हो सकता है। यह एक प्रकार का इंफेक्शन है। इसमें पेशाब में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने लगती है और यूरिन पास करते समय पेशाब में झाग बनने लगता है। जिसका रिस्क कुछ बीमारियों में अधिक होता है। आमतौर पर पेशाब में प्रोटीन की नहीं होता लेकिन, शरीर में किसी गड़बड़ी के कारण अगर पेशाब में प्रोटीन आने और यूरिन में झाग जैसी स्थिति देखी जाती है। अगर आपको सप्ताहभर से अधिक समय तक पेशाब में झाग दिखायी दे तो आप इसे नजरअंदाज ना करें। क्योंकि, यह एक गम्भीर स्थिति है।

प्रोटीन्यूरिया के कारण क्या है?- What Causes Proteinuria?

  • शरीर में पानी की कमी
  • ब्लड प्रेशर लेवल लगातार कम रहना
  • शरीर में इंफ्लेमेशन
  • गुर्दे में पथरी बनना या किडनी स्टोन्स (Kidney stones)
  • डायबिटीज (Diabetes)
  • जेनेटिक्स या परिवार की मेडिकल हिस्ट्री

इसी तरह कई बार बहुत इंटेंस एक्सरसाइज करने के कारण भी आपको पेशाब में प्रोटीन आने की समस्या हो सकती है।

प्रोटीन्यूरिया के अन्य लक्षण क्या हैं?- Symptoms Of Proteinuria?

यूरिन में झाग बनने के अलावा कुछ अन्य लक्षण भी प्रोटीन्यूरिया में दिखायी दे सकते हैं। ऐसे ही कुछ लक्षण (Proteinuria ke lakshan kya hai) ये हैं-

Also Read

More News

  • हाथों-पैरों में सूजन
  • आंखों के आसपास सूजन और लिक्विड का जमा होना
  • बहुत अधिक थकान महसूस करना
  • भूख ना लगना
  • ब्रीदिंग प्रॉब्लम्स या सांस लेने से जुड़ी परेशानियां
  • बार-बार पेशाब आना
  • पेट फूल जाना या पेट में भारीपन
  • बार-बार जी मितलाना या उल्टी
  • मसल्स में ऐंठन

अगर पेशाब में झाग दिखायी देने के अलावा आपको ऊपर लिखी परेशानियां भी हो रही हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें और सभी जरूरी टेस्ट कराएं क्योंकि, यह किडनी की लगातार बिगड़ती हेल्थ और प्रोटीन्यूरिया जैसी गम्भीर स्थिति से जुड़ा हुआ हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।