Flu Shot For Children: जानें 5 साल से छोटे बच्चों के लिए फ्लू वैक्सीन क्यों है ज़रूरी

कोविड-19 इंफेक्शन का खतरा अभी टला नहीं है और बीमार पड़ने या अस्पताल जाने से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना एक अच्छा और महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है। इस बात को समझना आवश्यक है कि, महामारी के मुश्किल समय में कोरोना और इंफ्लुएंज़ा(influenza) आपके बच्चे के कमज़ोर शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।  इसीलिए, बच्चों को महामारी के दौरान इंजेक्शन लगाना बहुत ही आवश्यक हो जाता है। (Flu Shot For Children)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 10, 2021 7:31 AM IST

Flu Shot For Children:फ्लू की वैक्सीन आपके बच्चों को इस बीमारी की चपेट में आने से बचाती है। कोरोना महामारी के दौरान इस टीके की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि, अब बीमार होने का खतरा कहीं अधिक बढ़ चुका है।  कोविड-19 महामारी (Coronavirus Pandemic) की वजह से ज़्यादातर लोगों ने अन्य बीमारियों और उनके इलाज की ओर कम ध्यान दिया है। लोग कोविड-19 इंफेक्शन से बचने के प्रयास कर रहे थे। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि, आप अपनी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान ना दें।

जैसा कि कोविड-19 इंफेक्शन का खतरा अभी टला नहीं है और ऐसे में किसी के लिए भी बीमार पड़ने या अस्पताल जाने से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना एक अच्छा और महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है। इस बात को समझना आवश्यक है कि, महामारी के मुश्किल समय में कोरोना और इंफ्लुएंज़ा(influenza) आपके बच्चे के कमज़ोर शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।  इसीलिए, बच्चों को महामारी के दौरान इंजेक्शन लगाना बहुत ही आवश्यक हो जाता है। (Flu Shot For Children)

क्यों है फ्लू का वैक्सीन ज़रूरी? (Importance Of Flu Shot For Children)

फ्लू या इंफ्लुएंजा एक बहुत ही संक्रामक बीमारी (Infectious Disease) है। यह श्वसन मार्ग से जुड़ी एक बीमारी है जो इंफ्लुएंजा ए (influenza A)  इंफ्लुएंजा बी (influenza B) वायरस की वजह से होती है। फ्लू के लक्षण (Symptoms of Flu) और सामान्य सर्दी-खांसी के लक्षण एक तरह के होते हैं और इसी के चलते लोग अक्सर फ्लू को साधारण सर्दी-खांसी समझ बैठते हैं। हालांकि, फ्लू किसी भी व्यक्ति को हो सकता है लेकिन, यह 5 साल से कम उम्र के बच्चों को अपनी चपेट में आसानी से ले सकता है। इसीलिए, बच्चों को फ्लू के वैक्सीन दिलाएं ताकि फ्लू की बीमारी के खिलाफ उनकी प्रतिरोधक शक्ति बढ सके।

सेंटर फॉर डिज़िज़ कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (Centers for Disease Control & Prevention) के अनुसार, हर साल  1,40,000 से  8,10,000 तक लोगों को फ्लू की वजह से अस्पताल में  भर्ती होना पड़ता है। ऐसे में, वैक्सीन का टीका ना केवल फ्लू इंफेक्शन का खतरा कम करता है बल्कि, यह अस्पताल जाने की संभावना भी कम करता है।  वैक्सीन लेने से ऐसे लोगों को फ्लू से अधिक सुरक्षा मिलेगी जिनके बीमार होने की संभावना अधिक रहती है। इसी तरह 6 महीने से छोटे बच्चों में फ्लू के प्रसार का खतरा कम होता है।

कब दिलाना चाहिए फ्लू का टीका ?

सीडीसी (CDC) के अनुसार बच्चे को जन्म के 6 महीनों के बाद ही फ्लू का टीका दिलाना चाहिए। इसी तरह 5 वर्ष की उम्र तक यह टीका डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ज़रूर दिलाना चाहिए। ( Flu Shot For Children)

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • अपने बच्चे को बीमार लोगों से दूर रखें।
  • बच्चों को बीमारी से बचने के लिए बार-बार हाथ धोने के लिए कहें।
  • उन्हें, अपनी आंखों और मुंह को बार-बार हाथ लगाने से रोकें।
  • मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें और जब तक आप सार्वजनिक स्थानों पर हैं बच्चों को मास्क पहनें रहने के लिए कहें।
  • बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहें।