वेट लॉस टिप्स: इस एक चीज का करें हर दिन सेवन, वजन होने लगेगा कम

अलसी का बीज शरीर की सूजन कम करके वजन को बढ़ने से रोकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 25, 2018 2:48 PM IST

वजन बढ़ रहा है और चाहते हैं, इसे तुरंत कम करना, तो अलसी के बीज का सेवन करें। इसमें ओमेगा-3, फैटी एसिड, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि तत्व होते हैं, जो सेहत को बेहतर करते हैं। इसके सेवन से शरीर का वजन भी कम होता है। जानें, अलसी के सेवन से वजन कैसे होता है कम और इसके सेवन से क्या-क्या होते हैं सेहत लाभ...

- अलसी के बीज में मौजूद फैटी एसिड, ओमेगा-3 एवं 6 शरीर के मेटाबॉलिज्म को संतुलित करता है। यह शरीर की सूजन कम करके वजन को बढ़ने से रोकता है। इसमें प्रोटीन भरपूर होता है। इसमें पाए जाने वाला फाइबर प्रोटीन के साथ मिलकर आपको कम खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

- अलसी के बीज को खाद्य फाइबर का एक बड़ा स्रोत माना जाता है। ये फाइबर मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं– घुलनशील और अघुलनशील। घुलनशील फाइबर जेल पदार्थ का उत्पादन करने में मदद करते हैं, जिससे पाचन क्रिया धीमी होती है और आपका पेट भरा-भरा लगता है। वहीं दूसरी ओर, अघुलनशील फाइबर अच्छे बैक्टीरिया के उत्पादन में मदद करते हैं, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है और मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहता है। वेट लॉस टिप्स : करना है 1 महीने में वजन कम, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स

- इसमें पाएं जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर के वजन को कम करने में सीधे तौर पर जुड़े हुए नहीं हैं, लेकिन जब शरीर में फैट बर्न होता है, तब ये शरीर के सेल की सक्रियता में सुधार लाता है और पोषण प्रदान करता है।

- इसमें स्टार्च, चीनी और कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसके नियमित सेवन से स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

कैसे करें इसका सेवन- चूंकि इसे पचाना आसान नहीं होता है, इसलिए इसे खाने सेभूख कम लगती है। प्रतिदिन एक चम्मच अलसी खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

• अलसी के चूर्ण को स्मूदी, मिल्कशेक में मिलाकर पिएं। वेट लॉस टिप्स : करेंगे इन बातों को फॉलो तो नहीं बढ़ेगा वजन

• चिकन या सलाद आदि में मिलाकर खाएं।

• इसके चूर्ण को गर्म अनाज या ठंडे दलिया पर छिड़क कर भी खाया जा सकता है।

• कुकीज या केक के साथ मिलाकर खाएं।

अलसी के बीज के लाभ

- इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए यह दिल को हेल्दी रखती है।

- यह पाचन क्रिया को मजबूत कर और कब्ज को दूर करती हैं।

- इसके सेवन से त्वचा भी खूबसूरत और हेल्दी बनी रहती है।

- कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में नहीं बनने देता है, जिससे आप कैंसर से बचे रहते हैं।