फ्लैट फुटवियर भी दे सकतेे हैंं दर्द,  जानें क्‍यों होता है ऐसा

हाई हील के नुकसान से बचने के लिए कर रहें हैं फ्लैट फुटवेयर का इस्तेमाल, तो इन बातों का भी रखें ध्‍यान।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 28, 2018 4:01 PM IST

इन दिनों फ्लैट फुटवेयर फैशन में हैं। कॉलेज गर्ल और वर्किंग वुमेन कम्‍फर्ट के लिहाज से इन्‍हें ही पहनना पसंद करती हैं। कुछ चप्‍पलों के सोल जहां मोटे होते हैं, वहीं कुछ चप्‍पलें ऐसी होती हैं जो बिल्‍कुल फ्लैट होती हैं। अभी तक यह माना जाता रहा है कि हाई हील सैंडिल पहनने से पैरों में दर्द हो सकता है। पर क्‍या आप जानते हैं कि बिल्‍कुल फ्लैट चप्‍पलें पहनने से भी पैरों में दर्द हो सकता है। जानें क्‍यों होता है ऐसा।

फ्लैट चप्पल

लोग हाई हील के नुकसान से बचने के लिए फ्लैट चप्पल का इस्तेमाल करने लगते हैं। इनको चुनने में अगर आप चूकते हैं तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आपकी फेवरिट बैली या स्लिप-ऑन चप्पल आपके पैरों में बहुत कसी हुई रहती है तो वो आपके नाखूनों में दर्द पैदा करती हैं। ये बाद में इन्फेक्शन भी बन सकता है और नाखूनों से ये इन्फेक्शन हड्डियों तक चला जाता है।

यह भी पढ़ें - कॉन्‍टैक्‍ट लैंस के इस्‍तेमाल में जरूरी है कम्‍फर्ट का ध्‍यान

पैरों के अंगूठों में परेशानी

अगर आप स्लिपर में कहीं जाते हैं तो लंबे समय तक यह पहनने के कारण इसका असर पैर के अंगूठे पर पड़ता है। इससे पैर के अंगूठे और उंगलियों के बीच में गैप बढ़ता है जिससे मसल्स को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा चप्पल की ग्रिप बनाने के लिए अंगूठे पर जो दबाव पड़ता है उससे आगे चलकर इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - पहननी हो जब हाई हील, तो अपनाएं ये टिप्‍स

एड़ी में दर्द

फ्लैट चप्पल पहनने से पैरों की ग्रिप कमजोर होती है और छोटे-छोटे कदम लेकर चलना पड़ता है। इससे एड़ियों पर ज्यादा दबाव पड़ता है जिससे पैर मुड़ने या दर्द होने का डर रहता है।

बरतें यह सावधानियां

  1. ध्यान रखें कि जो चप्पल आप खरीद रहें हैं उसका सोल मोटा हो या फिर सोल के बीच का भाग उठा हुआ हो।
  2. स्ट्रैप वाली चप्पलें न पहनें इससे एड़ियों पर दबाव पड़ता है।
  3. अच्छी ब्रांड की चप्पलें ही पहनें।

चित्र स्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.