Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
What to do Before Eye Surgery: हमारे शरीर की संरचना यानी एनाटॉमी इतनी जटिल होती है, उसे पूरी तरह से समझ पाना आज तक भी मेडिकल साइंस के बस में नहीं है। शरीर के अंदर हर की संरचना बेहद जटिल है और उसे समझना बहुत मुश्किल है। आंख भी ऐसा ही एक अंग है, जिसरी संरचना बहुत जटिल होने के साथ-साथ नाजुक भी है। इसलिए आंख की सर्जरी को सबसे जटिल और कठिन ऑपरेशन में से एक माना जाता है। सर्जरी करते समय जितना डॉक्टर को सावधान रहना पड़ता है, सर्जरी कराने से पहले और सर्जरी के बाद मरीज को भी बहुत सी सावधानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप ठीक से यह काम नहीं कर पा रहे हैं, तो इससे बाद में कई समस्याएं होने का खतरा रहता है। यह लेख उन लोगों के लिए है जिन्हें आंख से जुड़ी कोई समस्या है और जल्द ही उन्हें आंख का ऑपरेशन कराना है। ऐसे में उन्हें कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
अगर आपकी आंख की सर्जरी होनी है, तो एक दो दिन पहले ही आंख में किसी भी तरह के मेकअप या कॉन्टेक्ट लेंस आदि इस्तेमाल करना बंद कर दें। अगर आप फेस पर कोई मेकअप करते हैं, तो उसे आंखों के आस-पास इस्तेमाल करने से बचें और अच्छा होगा कि आप अगर एक दिन पहले चेहरे पर भी कोई मेकअप न करें। क्योंकि मेकअप में कई ऐसे केमिकल हो सकते हैं, जिन्हें डॉक्टर आपको कुछ दिन तक अवॉइड करने की सलाह देंगे।
आंखों के स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है और अगर आप पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं तो उससे आंखों में थकान बढ़ जाती है। इसलिए डॉक्टर आपको सर्जरी से पहले वाली रात को 8 से 9 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। यहां तक कि अगर आप पहली रात ठीक से सो नहीं पाए हैं, तो सकता है कि डॉक्टर आपको दिन में ही कुछ घंटे सोने की सलाह दे दें।
सर्जरी से एक या दो दिन पहले ही डॉक्टर से इस बारे में अच्छे से बात कर लेना जरूरी है। डॉक्टर खुद ही आपसे उन सभी दवाओं के बारे में पूछ सकते हैं, जो आप ले रहे हैं। अगर आप कोई भी ऐसी दवा ले रहे हैं, तो सर्जरी के दौरान किसी तरह की परेशानी कर सकती है जैसे खून पतला करने वाली दवाएं आदि तो डॉक्टर उन्हें कुछ समय के लिए बंद कर देने की सलाह देते हैं।
सर्जरी से पहले भी डाइट का खास ध्यान रखना जरूरी है और किसी भी ऐसी चीज को खाने की सलाह नहीं दी जाएगी जिससे आपको सर्दी-खांसी या एलर्जी जैसी समस्या हो। आपको शुद्ध व संतुलित भोजन करने की सलाह दी जाती है और साथ ही पर्याप्त पानी पीने की सलाह भी दी जाती है। डॉक्टर भी आपको कुछ खास चीजों का सेवन करने और कुछ चीजों का सेवन न करने की सलाह दे सकते हैं।
आंखों के लिए धूल-मिट्टी काफी नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए डॉक्टर आपको सर्जरी से एक या दो दिन पहले ही अपनी आंखों को खासतौर पर धूल-मिट्टी से बचाने की सलाह दे हैं। क्योंकि अगर आपकी आंख धूल-मिट्टी के संपर्क में आती है तो ऐसे में सर्जरी के दौरान एलर्जी या इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है जिससे सर्जरी के दौरान कॉम्प्लीकेशन और ज्यादा बढ़ जाती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।