
Also Read
स्मोकिंग छोड़ने के आसान उपाय
Smoking Quit: स्मोकिंग एक ऐसी लत है जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होती है। यदि एक बार आपको ये लत लग गई तो इसे छोड़ना काफी मुश्किल हो जाता है। कुछ लोग इसके नुकसान के बारे में जानते हुए भी इस आदत को छोड़ना नहीं चाहते हैं तो वहीं बहुत से लोग तमाम कोशिशों के बावजूद भी सिगरेट पीना नहीं छोड़ पाते हैं। यदि आप भी स्मोकिंग की लत से परेशान हैं और इससे जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए 5 आसान उपाय लेकर आए हैं।
किसी भी आदत को छोड़ने से पहले जरूरी है कि आप इसे छोड़ने के लिए एक मजबूत इरादा बना लें। स्मोकिंग छोड़ने के लिए आपके मन में एक महत्वपूर्ण कारण जरूर होना चाहिए। जो आपको लगातार इस आदत से दूर रहने के लिए आपको मोटिवेट करेगा। जैसे- आप तय कर सकते हैं कि मुझे खुद के साथ-साथ अपने आस-पास वाले लोगों को भी सिगरेट के धुएं से होने वाले नुकसान से बचाना है। अब अपने इस इरादे को रोज अपने मन में दोहराएं।
निकोटिन की लत इतनी खतरनाक होती है कि इससे बचाव करना बेहद मुश्किल काम है। यदि आप इससे दूर रहने का प्रयास कर रहे हैं तो अपनी डाइट में क्षारीय पदार्थों को शामिल करें। इसके लिए आप अपनी डाइट में ज्वार, बाजरा जैसे अनाजों के साथ कुछ हरी सब्जियों को शामिल करें, जो आपको स्मोकिंग की लत छुड़ाने में काफी मदद करेंगी। इन सभी खाद्य पदार्थों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी मीठे और निकोटीन के लिए होने वाली क्रेविंग को कंट्रोल रखते हैं।
जब हम स्मोकिंग छोड़ने की शुरुआत करते हैं, तब आपको सिर दर्द या मूड में बदलाव जैसे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा आपका शरीर ऊर्जा की कमी भी महसूस कर सकता है। कई अध्ययनों में ये साबित हुआ है कि निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी आपकी स्मोकिंग छोड़ने में आने वाली परेशानियों को काफी हद तक कम कर देती है। इसके लिए आप निकोटिन गम, लोजेंज, और निकोटिन पैच आपकी काफी मदद कर सकते हैं।
यदि आप सिगरेट छोड़ने का प्लान कर चुके हैं तो आपको एक साथ सिगरेट बंद करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ऐसा आप 2-4 दिन तो कर पाएंगे उसके बाद आप खुद को रोकने में असफल हो सकते हैं। सबसे अच्छा है कि आपको जैसे ही सिगरेट की तलब लगे उसके 1 घंटे तक खुद को रोक कर रखें। अब इस समय को धीरे-धीरे बढ़ाएं। आप देखेंगे कि आप कुछ ही समय में काफी देर तक खुद को रोक पाएंगे।
अक्सर देखा गया है कि जो लोग किसी भी नशे के शिकार होते हैं वे अपने जीवन में किसी न किसी परेशानी से जूझ रहे होते हैं। यदि आप अपने काम से परेशान हैं, तो आपको सबसे पहले अपने काम से प्यार करना सीखना होगा। इसके अलावा जब भी आपको सिगरेट की तलब लगे तुरंत किसी काम में खुद को व्यस्त कर लें। ये छोटे-छोटे लेकिन जरूरी बदलाव आपको स्मोकिंग की लत से दूर रखने में काफी मदद कर सकते हैं।