National Dengue Day 2022: केरल में डेंगू से इस साल 5 लोगों की मृत्यु,अपने घर-परिवार को डेंगू के मच्छरों से बचाने के लिए करें ये उपाय

जून-अक्टूबर का समय दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में डेंगू सीजन (Dengue Season of India)के तौर पर जाना जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 13, 2022 7:03 PM IST

National Dengue Day 2022: केरल के एर्नाकुलम (Ernakulam Dengue cases) में डेंगू के मामलों में लगातार तेजी रिकॉर्ड की गयी है। इस बीच कुछ आंकड़े सामने आए हैं जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शहर में इस वर्ष अब तक डेंगू से 5 लोगों की मृत्यु के मामले सामने आए हैं। वहीं, 526 संदिग्ध और 210 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, डेंगू से मृत्यु के मामलों में एक 29 वर्षीय लड़का भी है। यह लड़का त्रिक्काकारा महानगरपालिका के चेयरपर्सन (Thrikkakara municipal chairperson) का बेटा है जिसकी एक दिन पहले ही डेंगू से मृत्यु हो गयी। स्थिति की गम्भीरता को समझते हुए कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। विभाग द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं जो मच्छरों को पनपने (mosquito breeding) के लिए माहौल देने से जुड़ी लापरवाही करते हैं या मच्छरों को रोकने के लिए कुछ नहीं करते।

बरसात के साथ बढ़ सकते हैं डेंगू के मामले

डेंगू मच्छरों से फैलने वाली बीमारी (mosquito-borne illnesses) है और जल्द ही बरसात का मौसम भी शुरू होने वाला है। गौरतलब है देश में सबसे पहले मानसून केरल राज्य (Kerala monsoon 2022) में ही दस्तक देता है। ऐसे में केरल के स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ना लाजमी है क्योंकि कुछ दिनों बाद जब बारिश होगी तो पानी जमा होने के कारण मच्छरों के पनपने और डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरियाजैसी बीमारियों के फैलने की संभावना भी बढ़ सकती है। जून-अक्टूबर का समय दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में डेंगू सीजन (Dengue Season of India)के तौर पर जाना जाता है।

दुनियाभर में करोड़ों लोग जी रहे हैं डेंगू के खतरे के साथ

आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक आबादी का लगभग 40 फीसदी हिस्सा ऐसे स्थानों पर है जहां डेंगू की चपेट में आने का रिस्क बहुत अधिक है। वहीं, हर साल कई हजार लोगों की मृत्यु मच्छरों के काटने से हो सकते हैं। मच्छरों के काटनेके नुकसान और डेंगू की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए हर वर्ष 16 मई राष्ट्रीय डेंगू डे (National Dengue Day 2022) मनाया जाता है।

मच्छरों की पैदावार को रोकने और उनके डंक से बचने के लिए लोगों को अपने आसपास, घर और दफ्तर में कुछ विशेष प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही टिप्स (precautionary tips to prevent Dengue) जो मच्छरों से बचने में आपकी सहायता कर सकती हैं।

 घर को डेंगू के मच्छरों से सुरक्षित रखने के लिए टिप्स

  • अपने घर के आसपास पानी जमा होने से रोकें।
  • घर में रखे गमलों और उनके नीचे रखी जा रही तश्तरी में जमा पानी मच्छरों को पनपने के लिए अनुकूल माहौल देता है। इसीलिए, उनका पानी जल्दी-जल्दी बदलते रहें।
  • अपने घर में मच्छर भगाने वाली दवाओं का इस्तेमाल करें। कमरों के अंदर मॉस्किटो रिपेलेंट (mosquito repellent) का इस्तेमाल करें। इससे, मच्छरों को कमरे में प्रवेश करने से रोकने में सहायता मिल सकती है।
  • अपने क्षेत्र की सरकारी एजेंसियों और नगरपालिका को अपने घर के आस-पास मच्छरों के जमा होने की सूचना दें ताकि वे दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग की जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source