... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
आपने अक्सर सुना होगा कि रात में दही नहीं खानी चाहिए। रात में दही खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। क्या वाकई इन बातों में सच्चाई है? दूध पसंद नहीं करने वालों के लिए दही एक स्वस्थ विकल्प है। वास्तव में, गुड बैक्टीरिया से भरपूर दही पेट के लिए बहुत अच्छी चीज होती है। आमतौर पर खराब खानापान के कारण पेट से गुड बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है। दही गुड बैक्टीरिया को बनाए रखने और पाचन में सुधार के लिए बेहतर स्त्रोत है। पढ़ें- सिर्फ एक कटोरी दही रोज़ खाकर आप घटा सकते हैं अपना वज़न!
ऐसा क्यों कहा जाता है कि रात में दही नहीं खानी चाहिए
आयुर्वेद के अनुसार, दही को कफ पैदा करने के लिए जाना जाता है। रात के समय म्यूकस (mucus) के कारण कफ बनता है। इसलिए आयुर्वेद के अनुसार, रात को दही नहीं खानी चाहिए।
न्यूट्रिशनिस्ट नेहा चांदना के अनुसार, ये नियम हर किसी पर लागू नहीं होता है। लेकिन कोल्ड और कफ से ग्रस्त लोगों को रात को दही के सेवन से बचना चाहिए। हालांकि जिन लोगों को कफ संबंधी कोई परेशानी नहीं है, वो रात के समय दही और छाछ का सेवन कर सकते हैं। दही के अन्य फायदे भी हैं। ये आपके दांतों और हड्डियों के लिए सही होती है और सुबह में सूजन जैसी समस्या से बचाने में सहायक होती है।
रात के खाने में दही शामिल करने के असान उपाय
चित्र स्रोत - Shutterstock