... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English
मैं इस साल 30 का हो जाऊंगा और मैं अपने ऊपर उम्र के पड़ते असर को देखने लगा हूं। मैं ज़्यादातर थका हुआ सा रहता हूं और डिप्रेशन अब रोज़ की बात हो हई है। कृपया मुझे बताएं कि क्या कोई ऐसा मेडिकली टेस्टिड और डीसीजीआई स्वीकृत हेल्थ सप्लीमेंट है जो मेरी पोषण संबंधी ज़रूरतों को पूरा कर पाए? मुझे किस तरह का खाना खाना चाहिए?
अगर आप फिट और तंदुरुस्त हैं तो उम्र आपका कुछ बिगाड़ नहीं सकती। आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। लेकिन हमारा लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि हममें से कई सारे लोग ज़रूरत से ज़्यादा थकान महसूस करने लगे हैं।
न्यूट्रीशनिस्ट नेहा चांदना सलाह देती हैं कि, ‘आपको अपने डिप्रेशन और बढ़ती उम्र के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए अच्छा खानपान लेना चाहिए और एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। अपने खानपान में ढेर सारे फल, नट्स और सलाद को शामिल करें। ऐमवे या फॉरेवर लिविंग के ओमेगा 3 कैप्सूल्स लें, क्योंकि वो काफी सुरक्षित होते हैं। आप ताकत के लिए सेंट्रम मल्टीविटामिन (Centrum multivitamin) और बीकोजिंक (BEcozinc) भी ले सकते हैं। मेरी आपके लिए ये सलाह रहेगी कि आप विटामिन डी3 और बी12 लेवल की जांच कर लें क्योंकि इनका लेवल लो होने पर आपको थकान और डिप्रेशन महसूस हो सकते हैं।’ (डिप्रेशन में कब जाएं डॉक्टर के पास?)
कुछ और टिप्स:
(डिस्क्लेमर : Theheathsite.com किसी भी प्रकार के प्रॉडक्ट्स का प्रचार नहीं कर रही, ये एक्सपर्ट की सलाह में शामिल है।)
मूल स्रोत – Are there any pills for my fatigue? (Diet query)
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत –Getty
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।