क्या बीमार कर सकता है कढ़ाई में बचे तेल का बार-बार इस्तेमाल?

कहीं आप बचे हुए तेल का इस्तेमाल खाने बनाने के लिए नहीं करते हैं न?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST

Read this in English.

भारतीय व्यंजन में स्वाद की कल्पना बिना तेल के इस्तेमाल के की ही नहीं जा सकती। तड़का डालने से लेकर, सब्ज़ी या पकौड़ा तलने आदि सभी कामों में तेल की भूमिका अहम् होती है। लेकिन इन सब चीजों को बनाने के बाद तेल कढ़ाही में बच ही जाता है। और अक्सर सभी घरों में इस तेल का इस्तेमाल बार-बार किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि तेल बचाने के चक्कर में बचे हुए तेल का बार-बार इस्तेमाल करना क्या सेहत के लिए अच्छा होता है? चलिये इस बारे में बात करते हैं।

क्या होता है जब बार-बार बचे हुए तेल का इस्तेमाल किया जाता है?

असल में बार-बार बचे हुए तेल का इस्तेमाल करने पर फ्री रैडिकल्स का उत्पादन होता है जो बहुत दिनों के बाद सेहत पर अपना असर दिखाते हैं। डायट और कंसल्टेंट नैनी सितलवाद का कहना है कि हेल्दी सेल्स में ये फ्री रैडिकल्स सट जाते हैं जो बाद में किसी न किसी बीमारी का कारण बन जाते हैं। ये फ्री रैडिकल्स कारसिनोजेनिक होते हैं जो कैंसर या एन्थेरोक्लेरोसीस का कारण बनते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल के बढ़ने और धमनियों को ब्लॉक होने के कारण होता है।

बचे हुए तेल का इस्तेमाल करने से एसिडिटी, हृदय रोग, अल्जाइमर और पारकिंसन रोग और गले में अवरोध आदि की समस्या हो सकती है।

कितने बार आप बचे हुए तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं?

आहार विशेषज्ञ प्रिया कथपाल का कहना है कि बचे हुए तेल का इस्तेमाल कितनी बार करना सेफ होता है, ये बात तेल के किस्म के ऊपर निर्भर करता है। और उस बचे हुए तेल का इस्तेमाल आपने किस काम के लिए किया था यानि डीप फ्राई किया था या हल्का फ्राई, या कौन-सा चीज आपने पकाया था, आदि----

वैसे तो ताजे तेल का इस्तेमाल करना ही अच्छा होता है। लेकिन इस बचे हुए तेल को आप निगेटिव इफेक्ट से बचा सकते हैं, वह भी उसके संरक्षित करने के तरीके पर निर्भर करता है-

• बचे हुए तेल को ठंडा करके छान लें और उसको हवाबंद जार में रखें।

• हर बार इस तेल का इस्तेमाल करने के पहले उसके रंग और गाढ़ापन की जांच कर लें। अगर तेल का रंग और घनत्व गाढ़ा हो गया है तो तुरन्त तेल को फेंक दें।

• अगर तेल को डीप फ्राई करने के काम लाया गया है तो इसका इस्तेमाल न ही करें तो अच्छा है। इससे स्ट्रोक, अल्जाइमर और लीवर की बीमारी होने का खतरा होता है।

• एक बात ध्यान रखने की ज़रूरत है कि सब तेल एक जैसा नहीं होता है। हर तेल का स्मोक प्वाइंट एक नहीं होता है। इसलिए किस तेल का इस्तेमाल आप किस काम के लिए कर रहे हैं, इस बात पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

मूल स्रोत-Reusing oil — why is it dangerous for your health?

अनुवादक – Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source