... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:26 PM IST
Read this in English
पालक पनीर उत्तर भारत की बहुत ही मशहूर डिश है। वेजिटेरियन लोगों की तो फेवरेट डिश की लिस्ट में ये अमूमन होता ही है। पालक-पनीर को चपाती या नान किसी भी चीज़ के साथ खाया जा सकता है। ये एक ऐसी डिश है जो आपको स्वाद के साथ-साथ सेहत भी देती है। आहार विशेषज्ञ प्रिया कठपाल कहती हैं, 'ये एक कंप्लीट डिश है। पालक विटामिन का अच्छा स्रोत है और पनीर कैल्शियम और प्रोटीन देता है।' आइये जानते हैं पालक-पनीर के सभी 6 फायदों के बारे में विस्तार से। (इसे पढ़ें, वज़न घटाने वाला हेल्दी रेसपी: पालक शोरबा)
पोषक तत्वों से भरपूर
पालक-पनीर में मैग्नीशियम, फॉलेट, विटामिन ए, विटामिन के, पोटैशियम, कैल्शियम और भी कई पोषक तत्व होते हैं। प्रिया कहती हैं, 'पालक-पनीर के कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होने के कारण ये दिल और मांसपेशियों के काम करने की प्रक्रिया पर काफी प्रभाव डालता है।' प्रिया के अनुसार, कॉटेज़ चीज़ में मौजूद विचामिन बी2 और विटामिन बी12 खाने को एनर्जी में बदल देता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो इस डिश को अपनी डायट में ज़रूर शामिल करें।
वेट लॉस डिश
पालक-पनीर एक लो कैलोरी डिश है। इसमें बहुत कम मात्रा में फैट होता है। पालक की सबसे ख़ास बात ये है कि इसे ज्यादा खाने पर भी आप बहुत कम कैलोरी लेते हैं। हमारी एक्सपर्ट कहती हैं, 'पालक-पनीर में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो आपकी भूख को कंट्रोल करता है।' इसलिए अगर आप फैट कट करना चाहते हैं और टमी को फ्लैट करना चाहते हैं तो ये डिश आपको अपनी डायट का हिस्सा ज़रूर बनानी चाहिए। (इसे भी पढ़ें, हेल्दी वेट लॉस रेसिपी: स्प्राउट स्टफ्ड परांठा)
ब्लड प्रेशर कम करता है
पालक में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं और आपके दिल की धमनियों की ब्लॉकेज भी इसी से खत्म हो जाती है। इसमें फॉलेट भी होता है जो दिल के काम करने में मददगार साबित होता है। पालक का मैग्नीशियम आपका हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में ले आता है।
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद
जो महिलाएं प्रेगनेंट हैं उनको पालक पनीर खाना चाहिए। पालक में मौजूद विटामिन ए होने वाली मां और उसके बच्चे का इम्यून सिस्टम मज़बूत करता है। इसका फॉलेट बच्चे का दिमाग और नर्वस सिस्टम विकसित करने में मदद करता है। इसके अलावा, इस डिश में मौजूद कैल्शियम बच्चे के पूरे ढांचे के विकास में अपना योगदान देता है।
पाचन क्रिया बेहतर बनाएं
पालक-पनीर आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। प्रिया के अनुसार, पनीर में प्रोटीन होता है जिसे शरीर आसानी से पचा लेता है। पालक पेट की आंतों में म्यूकस जमा होने से रोकती है जिससे कि पाचन क्रिया ठीक बनी रहती है। (इसे भी पढ़ें, बदहज़मी की समस्या? करें नींबू-शहद का घरेलू उपचार)
प्रोटीन का अच्छा स्रोत
ये डिश आपके शरीर की प्रोटीन की आवश्यकता पूरी करने के लिए परफेक्ट है। प्रोटीन मांसपेशियों के विकास और ऊतकों की मरम्मत के लिए जरूरी है। पनीर में वो सभी अमीनो एसिड होते हैं, जो एक कंप्लीट प्रोटीन बनाते हैं।
पालक पनीर को हेल्दी बनाने के लिए ख़ास टिप्स:
मूल स्रोत –6 healthy reasons to eat more palak paneer
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत -Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.