... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
हम बचपन से ही सुनते आए हैं कि दिन का एक सेब आपको डॉक्टर से दूर रख सकता है। सेब के फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं। लेकिन इसका एक फायदा ऐसा भी है जिसके बारे में शायद ही आप जानते हों। सेब खाने से आपकी मेमरी यानी याद्दाश्त बेहतर हो जाती है।
शरीर में फ्री रेडिकल्स हमारे मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे कि संज्ञानात्मक विकास अवरूद्ध हो सकता है। सेब के छिलके में उच्च मात्रा में केर्सेटिन (quercetin) होता है। ये एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो दिमाग को सूजन से बचाता है और याद्दाश्त को बेहतर बनाता है। ये एंटीऑक्सीडेंट दिमाग को सक्रिय भी रखता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का जोखिम कम करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। (इसे भी पढ़ें, इन 10 कारणों से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है सेब)
सेब का जूस पीने से याद्दाश्त तेज़ होती है। ये असितोकोलीन (acetylcholine) नाम के न्यूरोट्रांसमिटर को बढ़ावा देता है। सेब का जूस पीने से ये दिमाग के ऑक्सीडेटिव (oxidative) क्षति को होने से बचाता है। इसलिए, सिर्फ स्वस्थ रहने के लिए ही नहीं, दिमागी रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी हर रोज़ एक सेब जरूर खाएं!
मूल स्रोत - Diet Tip #12: Eat an apple daily to improve your memory
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
संदर्भ :
Antioxidants in Apples May Help Memory and Fight Alzheimer’s disease – WebMD
Eating Apples and Drinking Apple Juice Today May Protect Brain Health Tomorrow – UML
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।