मेनोपॉज के बाद हड्डियों की कमज़ोरी या फ्रैक्चर से ऐसे बचें महिलाएं

मासिक धर्म में अपनी हड्डियों को ऐसे मजबूत रखें महिलाएं

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 8:18 PM IST

Read in English.

20 अक्‍टूबर को वर्ल्‍ड ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) डे मनाया जाता है।

ऑस्टियोपोरोसिस यानि कमर की हड्डियों में दर्द रहना। ये महिलाओं में मेनोपॉज के बाद होने वाली एक सामान्‍य बीमारी है। मेनोपॉज के बाद कई महिलाओं में कमजोरी और कमर में दर्द  होने की शिकायत रहती है। इस स्थिति में कई बार उनकी हड्डियों में फ्रैक्‍चर होने का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी से महिलाएं कैसे निपट सकती हैं, इस बारे में अपॉलो के डॉक्‍टर श्‍यामाशीष बंधोपाध्‍याय से हमने बातचीत की है।

महिलाएं फ्रैक्‍चर से कैसे बचें

मेनोपॉज के बाद महिलाओं को गिरने और किसी भी तरह के जोर के झटके से बचना चाहिए। इससे उनके कमर, कूल्‍हे, कलाई और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्‍चर हो सकता है। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्‍चर हो जाने से दिनचर्या का काम बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

कैल्शियम की कमी ना होने दें

महिलाओं को मेनोपॉज के बाद कैल्शियम का भरपूर सेवन शुरू कर देना चाहिए। लेकिन डॉक्‍टर सलाह देते हैं कि महिलाओं को मेनोपॉज की शुरुआत से कैल्शियम लेना शुरू कर देना चाहिए। यदि किसी महिला को दिल की बीमारी या फिर पथरी है तो उसे कैल्शियम की अत्‍यधिक खुराक से बचना चाहिए।

फ्रैक्‍चर में लें ये दवाएं

डॉक्‍टर के अनुसार अगर किसी महिला की हड्डी में फ्रैक्‍चर  आ गया है तो वो दूसरे फ्रैक्‍चर से बचने के लिए अन्‍य दवाईयां ले सकती हैं। ये दवाएं हैं कैल्शियम के अलावा विटामीन-डी 3 खुराक, बिसफ़ॉस्फ़ोनेट (bisphosphonate), स्‍ट्रोजियम (strongium), पैरोथ्रोम (parathormone) और कैल्सीटोनिन (calcitonin) आदि। कुछ मामलों में महिलाएं एचआरटी (हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी) भी ले सकती हैं। इस थेरेपी में महिलाओं को ओस्‍ट्रोजन (oestrogen) दिया जाता है। हालांकि ये थेरेपी काफी फायदेमंद होती है लेकिन इसका प्रयोग केवल गंभीर मामलों में ही किया जाता है।

फ्रैक्‍चर होने पर रखें ज्‍यादा ध्‍यान

आमतौर पर मानव के शरीर के उपरी हिस्‍से के फ्रैक्‍चर को ठीक होने में छह हफ्ते और निचले हिस्‍से के फ्रैक्‍चर को सही होने में तीन हफ्ते लगते हैं। लेकिन मासिक धर्म के बाद होने वाले फ्रैक्‍चर को सही होने में अधिक समय लगता है। इसके लिए स्‍वस्‍थ आहार लेना चाहिए। इसके अलावा जख्मी हिस्‍से का पूरा ध्‍यान रखना चाहिए।

मूल स्रोत-World Osteoporosis Day: Ladies, beware of fractures post-menopause

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: ShutterStock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source