hamburger icon
A
Read in English

कटहल के बीज को फेंके नहीं, जानें इसके लाभ!

कटहल के बीज खाएं हैं कभी?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

Read this in English

क्या आप सिर्फ कटहल के गूदे का इस्तेमाल करते हैं और उसके बीज फेंक देते हैं? तो फिर यकीनन आपको इस बात का बिल्कुल अंदाज़ा नहीं की कटहल के बीज से आपको कितने स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। इन्हें उबालकर या भूनकर खाया जा सकता है। ये आपको इस तरह के लाभ पहुंचा सकते हैं:-

1) स्टार्च का स्रोत – कटहल के बीज में काफी मात्रा में स्टार्च पाया जाता है, जिस वजह से वो ऊर्जा का अच्छा स्रोत हैं। एक कटोरी कटहल के बीज आपको दिनभर के लिए ऊर्जावान रख सकते हैं।

2) हाई फाइबर – वज़न कम कर रहे हैं तो कटहल के बीज आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। इसमें डायटरी फाइबर और बहुत कम कैलोरी होती है जो वज़न घटाने वालों के लिए आदर्श है। इससे ब्लड कॉलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है जिससे कि दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

3) ट्रांस मिनरल्स - कटहल के बीज में मैग्नीज़ और मैग्नीशियम जैसे ट्रांस मिनरल्स काफी मात्रा में होते हैं। दोनों हड्डियों की मज़बूती के लिए ज़रूरी हैं। मैग्नीशियम शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। वहीं मैग्नीज़ संयोजक ऊतकों (connective tissues) के निर्माण और ब्लड क्लॉटिंग फंक्शन को नियमित करने में मदद करता है।

4) फाइटोन्यूट्रीएन्ट्स – कटहल के बीज में लिग्नेन्स (lignans), आइसोफ्लेवोन्स (isoflavones) और सैपनिन्स (saponins) जैसे कई फाइटोन्यूट्रीएन्ट्स (phytonutrients) होते हैं। ये सभी हाइपरटेंशन, एजिंग और ऑक्सीडेटिंग की समस्या को दूर करने में मददगार तत्व होते हैं।

ऐसे खाएं कटहल के बीज

उबले हुए बीज – कटहल काटने के बजाय बीज निकालकर धो लें। उनपर अगर कोई भूरा छिलका हो तो उन्हें उतार लें। अब थोड़ा नमक और हल्दी डालकर इन्हें उबाल लें। इन उबले हुए बीजों को आप शाम में स्नैक के रूप में ले सकते हैं।

भुने हुए बीज – इसमें उबले हुए कटहल के बीजों पर प्याज़, लहसुन और हरी मिर्चों का तड़का लगाएं। इसे रोटी के साथ खाया जा सकता है। हमें उम्मीद है इस जानकारी के बाद अब जब अगली बार आप अपने घर में कटहल लाएंगे, तो बीजों का ख़ास ख्याल रखेंगे! इसे भी पढ़ें:-सीताफल के बीज मत फेकियें

मूल स्रोत –You will never throw away jackfruit seeds after reading this

अनुवादक– Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।