इडली खा रहे हैं! क्या आप जानते हैं इसके फायदे?

इडली एक बेहतरीन नाश्ता है। जानिये किस तरह?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST

Read this in English

हम सभी को पौष्टिक नाश्ता करने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम नाश्ते में कॉर्नफ्लेक्स, ओट्स और इसी तरह की चीज़ें खाते रहें। बार-बार एक जैसा नाश्ता खाने से ऊब भी होने लगती है। ऐसे में आपको नाश्ते में इडली ट्राई करनी चाहिए। इडली बहुत पौष्टिक होती है और चटनी के साथ खाने पर लाजवाद स्वाद देती है। लेकिन इन सबसे पहले आप ये ज़रूर जान लीजिए कि इडली खाने से आपको क्या फायदे होते हैं। (इसे भी पढ़ें, हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी: कैरट एंड कोकोनट लपसी)

इडली के फायदे

  • साउथ इंडिया की इस मशहूर डिश इडली में चावल और उड़हद दाल मिली होती है। इसलिए ये कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होती है।
  • इडली बनाने के लिए उसमें खमीर उठाया जाता है, जिससे उसमें मौजूद प्रोटीन की बायोवेलेब्लिटी (bioavailability) और विटामिन बी बढ़ जाता है।
  • इडली को स्टीम करके यानी भाप से बनाया जाता है। इसलिए इसमें फैट बहुत कम होता है और इसे आसानी से पचाया जा सकता है।
  • इडली में इस्तेमाल किया गया दाल और चावल का मिश्रण एमिनो एसिड का अच्छा स्रोत होता है।
  • इडली खाने का एक सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आप इसे पेट भरकर खाएं, तब भी आपको कम कैलोरी मिलेगी। ‘हेल्दीफाय मी’ के अनुसार, 1 इडली में महज़ 65 कैलोरी होती है।

इडली रेसिपी (साभार – तरलादलाल डॉट कॉम)

30 इडली बनाने के लिए

दाल और चावल भिगोने का वक्त – 2-3 घंटे

तैयारी का समय – 15 मिनट

खमीर उठाने का समय – एक रात

बनाने का समय – 45 मिनट

सामग्री

3 कप उबले चावल

1 कप उड़हद दाल

नमक स्वादानुसार

तेल (ग्रीसिंग के लिए)

विधि

  • चावल और उड़हद दाल को हल्के गर्म पानी में दो से तीन घंटे के लिए भिगाएं।

  • पानी निकालकर पीस लें और पेस्ट बना लें।

  • रात भर के लिए ढक कर रख दें। खमीर उठ जाएंगे।

  • बनाते वक्त नमक मिलाकर मिक्स करें।

  • इडली के मोल्ड में थोड़ा तेल लगाएं उसमें चम्मच से इडली का पेस्ट डालें।

  • 15 मिनट के लिए स्टीम होने दें।

  • गरामगरम चटनी के साथ परोसें।

मूल स्रोत - Why eating idli is a healthy idea

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source