सिर्फ एक कटोरी दही रोज़ खाकर आप घटा सकते हैं अपना वज़न!

ऐसे भी मुमकिन है वज़न घटाना!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST

Read this inEnglish

कोई भी न्यूट्रशनिस्ट या डायटीशियन आपका डायट प्लान बनाएं, उसमें दही ज़रूर शामिल करता है। दही न सिर्फ आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है बल्कि इसके सेवन से आपको वज़न घटाने में भी मदद मिलती है। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। दही खाकर आप अपना वज़न ङटा सकते हैं। अमेरिक जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रशन में प्रकाशित एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि दही आपको वज़न घटाने और वज़न को नियंत्रित रखने में काफी मददगार साबित हो सकती है। (दही खाने के 9 स्वास्थ्य लाभ पढ़ें यहां)

दही कैसे घटाता है आपका वज़न?

दही में मौजूद कैल्शियम फैट सेल्स को कॉर्टिसोल (cortisol) पंप करने से रोकता है। कार्टिसोल एक प्रकार का हार्मोन है जो कॉलेस्ट्रॉल के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और मोटापे व हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ाता है। ये पाचन क्रिया में मदद करने के साथ पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के कारण मसल बिल्डअप के लिए भी अच्छा होता है।

दही शरीर में फैट जमने से रोकता है। ख़ासतौर पर पेट के आसपास की जगह पर। साथ ही, ये आपके इम्यूम सिस्टम को मज़बूत बनाता है। हालांकि, वज़न घटाने के लिए लो-फैट दही ही सबसे अच्छा है लेकिन अगर वो उपलब्ध नहीं है तो आप सादा दही भी ले सकते हैं, उससे भी आपके वज़न घटाने की प्रक्रिया में कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। लेकिन अगर आप बहुत अधिक मात्रा में दही लेंगे तो ये आपका वज़न बढ़ा सकता है।

कब और कैसे खाएं दही

आप एक कटोरी दही को खाने के पहले या बाद में खा सकते हैं। दही का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए भी किया जा सकता है। कई डिश में दही डाली जाती है। (दही के कबाब की रेसिपी पढ़ें यहां) इसके अलावा, फलों या सब्जियों की सलाद में दही मिलाकर स्नैक के रूप में खाया जा सकता है। Healthifyme के अनुसार, एक कटोरी दही में सिर्फ 57 कैलोरी होती है। और शायद आपको ये नहीं मालूम होगा कि दही दूध से अधिक फायदेमंद होती है। इसलिए अपने खाने में दही ज़रूर शामिल करें।

मूल स्रोत –Weight loss tip #102 – Eat a bowl of curd every day

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Getty 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source