hamburger icon
A
Read in English

नींबू पानी पीने से नहीं पड़ेंगे बार-बार बीमार, जानें कैसे

नींबू पानी पीकर आप रह सकते हैं बीमारियों से दूर, जानिये कैसे।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:26 PM IST

Read this in English

नींबू विटामिन का बहुत अच्छा स्रोत होता है। ये आपके शरीर में से टॉक्सिन्स यानी ज़हरीले व नुकसान करने वाले पदार्थों को बाहर निकाल देता है। ये एक बॉडी क्लींज़र के रूप में काम करते हुए पाचन क्रिया को काफी सहायता पहुंचाता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद आयरन हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखता है। इसके एंटीमाइक्रोबायल (antimicrobial) तत्व सर्दी ज़ुकाम से बचाव करते हैं। नींबू में बायोफ्लेवोनॉइड भी होता है जो सेल्स को मजबूती देकर इंफेक्शन से सुरक्षा प्रदान करता है और इम्यून सिस्टम को बेहतक बनाता है। (इसे भी पढ़ें, इन 6 तरीकों से नींबू बनाएगा आपको ज्यादा ख़ूबसूरत)

टिप – सुबह सुबह, ताज़ा, गुनगुना और बिना चीनी का यानी सादा नींबू पानी पियें। इससे दिन की शुरुआत अच्छी होगी। पाचन क्रिया, इम्यून सिस्टम बेहतर होता और अगर आपके गले में दर्द है तो भी ठीक हो जाएगा।

मूल स्रोत - Diet Tip #26: Drink lemon juice every day to boost your immune system

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।