... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अगर आपको नींद नहीं आ रही और आप कॉफी पीने के बारे में सोच रहे हैं तो रूक जाइये। देर रात कॉफी बिल्कुल न पियें। कॉफी में कैफीन मौजूद होता है जो आपको रात में जगाने में मदद करता है। कैफीनयुक्त पेयपदार्थ पीने से बार बार बाथरूम भी जाना पड़ता है जिससे कि आपकी रात की नींद खराब हो सकती है। इसलिए ये सलाह दी जाती है कि सोने के कम से कम तीन घंटे पहले तक कॉफी, चाय, चॉकलेट या कोला न लें। (इसे भी पढ़ें, चार कप कॉफी का सेवन त्वचा कैंसर से दूर रखता है)
रात में कॉफी पीने के नुकसान
सोने से कुछ देर पहले कॉफी पीने से आपको सिरदर्द, मतली, तनाव, घबराहट, बेचैनी और तेज़ धड़कनों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनकी वजह से आपकी नींद खराब होगी। अत्यधिक कैफीन का सेवन करने से आपको दस्त, उल्टी, मांसपेशियों की थकान और वज़न कम होना जैसी अन्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। सीने की जलन और एसिडिटी भी कैफीन से बढ़ जाती है। एक दिन में तीन कप से ज्यादा कॉफी पीने से आपको अनिद्रा का सामना करना पड़ सकता है। (इसे भी पढ़ें, कम नींद वज़न बढ़ाने के साथ-साथ ब्लड-प्रेशर भी बढ़ाता है)
बात विकल्प की!
आपको अपनी कैफीन की मात्रा को प्रतिदिन 400 मिलीग्राम पर सीमित करनी चाहिए। कैफीन की बजाय हर्बल चाय लें। कैमोमाइल या ग्रीन टी एक अच्छा विकल्प है। अगर आपको फिर भी कॉफी पीनी ही है तो कोशिश करें कि शाम के 5-6 बजे तक अपना आख़िरी कॉफी का गम खत्म कर लें, ताकि आप रात में सुकून से सो सकें।
मूल स्रोत - Diet Tip #43 – Avoid drinking coffee before sleep
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।