... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:39 PM IST
You can opt for walnuts, if you wish to build stronger bones. © Shutterstock
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
क्या आप अपना कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए किसी हेल्दी ऑप्शन की तलाश में हैं? क्यों न अखरोट खाया जाए? जहां वैज्ञानिक रूप से ये साबित हो चुका है कि सभी नट्स में दिल को फायदा पहुंचाने वाले कुछ तत्व होते ही हैं, अखरोट उनमें से सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि उसमें ओमेगा-3 फैट सबसे ज्यादा होते हैं। अखरोट में ओलेइक एसिड (oleic acid) जैसे पॉलीअनसैचुरेटिड फैटी एसिड होते हैं, साथ ही ये अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) जैसे ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है। ये हेल्दी फैट कॉलेस्ट्रॉल को नैचुरली कम करते हैं। गुड कॉलेस्ट्रॉल और बैड कॉलेस्ट्रॉल का अनुपात बेहतर बनाते हैं। (इसे भी पढ़ें - जानिये अखरोट के 13 फायदे)
इसके अलावा, अखरोट में ऐसे फाइबर भी होते हैं जो कॉलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। ऐसा करने के लिए ये लीवर द्वारा खून से कॉलेस्ट्रॉल का अवशोषण बढ़ता हैं।
एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि रोज़ अख़रोट खाने से टाइप 2 डायबिटीज़ के मरीज़ों में 10 प्रतिशत तक कॉलेस्ट्रॉल कम होता है। ऐसा अखरोट की 30 ग्राम मात्रा का सेवन करने से होता है। ये शरीर में एचडीएल का स्तर भी बढ़ाता है और इसके साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।
वैसे अगर आप अपने बालों का ध्यान रखना चाहते हैं तो भी अखरोट खाएं। इसमें विटामिन बी7 होता है जो आपके बालों को मज़बूत बनाता है, उनका झड़ना रोकता है और बाल लंबे करता है। इसके अलावा ये नट तनाव को भी दूर करता है।इसमें मौजूद पोषक तत्व फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड तनाव से लड़ने में मदद करते हैं।
चित्र स्रोत – Shuttestock
संदर्भ: Tapsell LC et al. Including walnuts in a low-fat/modified-fat diet improves HDL cholesterol-to-total cholesterol ratios in patients with type 2 diabetes.