... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read in English
अनुवादक – Shabnam Khan
हम सबकी ज़िंदगी में ऐसा वक्त आता है जब मुश्किलें हमें चारों तरफ से घेर लेती हैं। ऐसे में मन की शांति बनाए रखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। मन की शांति के लिए कोई दवा तो है नहीं कि जिसे खाएं और तुरंत आराम भी आ जाए। बल्कि इसके लिए आपको अपनी जीवनशैली से जुड़े कुछ बदलाव या उसमें कुछ खास शामिल करना पड़ेगा। आर्ट ऑफ लिविंग के मेडिटेशन टीचर स्वामी मधुसुदन ने ऐसे ही तीन रास्ते बताएं जिनके जरिये आप मन की शांति पा सकते हैं और अपनी सोच सकारात्मक बनाए रख सकते हैं।
1) घर का एक कोना सिर्फ आपके लिए – घर में एक कोना चुनें, इस कोने में प्राकृतिक खुशबुएं (जैसे एसेंशियल ऑयल), आर्ट, नैचुरल लाइट, कैंडल (लैंप), ख़ास किताबें और कुछ भी ऐसा रखें जो आपसे जुड़ा हो। इस एरिया को साफ रखें, सामान फैलाएं नहीं। दिनभर के काम के बाद जब भी आप भारीपन महसूस करें तो इस कोने में आकर बैठें। ये आपको ज़िंदाजिली, सेहत और उत्साह महसूस करवाएगा। ये मान लीजिए, ये आपका ख़ुशियों का कोना होना चाहिए।
2) जो अच्छा लगे वो करें – पूरा दिन काम को मत दें, थोड़ा सा वक्त उस चीज़ के लिए निकालें जिसका आपको शौक हो। भले ही आधा घंटा। ये कुछ भी हो सकता है। पेंटिंग, म्यूज़िक, ज़ुम्बा क्लास जाना या कुछ भी। ज़िंदगी ऐसे जियें जैसे सब आपके हाथ में हो, नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखें। कुछ दिन इस बात पर अमल करके देखिये, आपको महसूस होगा कितना कुछ बदल गया है।
3) वायु मुद्रा का अभ्यास करें – मन को शांत करने, सारी चिंताएं दूर करने के लिए आपको वायु मुद्रा का अभ्यास करना चाहिए। ये तुरंत आराम महसूस करवाता है। आप घर में हो या ऑफिस में, इस मुद्रा को कहीं भी किसी भी वक्त किया जा सकता है। इसके अलावा शांति के लिए आप ओम का जप भी कर सकते हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock