... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST
Read this in English.
पोहा एक स्वादिष्ट डिश है जिसे हर वर्ग के लोग खाना पसंद करते हैं। कूटे हुए चपटे चावल को पोहा कहा जाता है। इस डिश की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे बनाना बहुत आसान है। इसे और ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी बनाने के लिए इसमें सब्जि़यां भी मिलाई जा सकती है। इस कम चिकनाई वाली डिश को लोग ज्यादातर नाश्ते के रूप में खाना पसंद करते हैं। पोहा में आयरन और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है। पोहा हल्का होने के कारण शरीर द्वारा आसानी से पचाया जा सकता है। यह पोहे के स्वास्थ्य लाभो में से एक है। नाश्ते में पोहे के सेवन से आपको पूरा दिन भारीपन नहीं लगता। आइए जानते हैं कि पोहा एक बेहतर और हेल्दी फूड किन कारणों की वजह से है। पढ़ें- हेल्दी रेसिपी: स्वीट कोकोनट पोहा
1) आयरन से भरपूर
नियमित रूप से पोहा खाने से आयरन की कमी और एनीमिया को रोका जा सकता है। 100 ग्राम कच्चे चावल में 20 मिलीग्राम आयरन होता है। इसे खाने से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को काफी फायदा होता है। बच्चे को दूध छुड़वाने के लिए आप उसे नरम पोहा खिलाना शुरु कर सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में आयरन से शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन मिलता है, ये शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। इसके अलावा ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।
2) पोषक तत्वों से भरपूर
पोहा में सब्जियां मिलाने से इसमें विटामिन, खनिज और फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। इसके अलावा इसमें स्प्राउट्स, सोयाबीन, सूखे मेवे और अंडा मिलाने से इसे हाई प्रोटीन वाला डिश बनाया जा सकता है।
3) कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रत्रोत
उबले हुए पोहे में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। पोहे को अनहेल्दी चीजें जैसे नमकीन और बिस्किट के स्थान पर खाया जा सकता है। कार्बोहाइड्रेट शरीर की ऊर्जा और उसे विभिन्न अन्य कार्यों के लिए तैयार करने के लिए आवश्यक होता है।
4) कम मात्रा में ग्लूटन (gluten)
आजकल कई लोग अपने खाने में गेहूं और जौ शामिल नहीं करते हैं। ये ऐसे पदार्थ है जिनमें कम मात्रा में ग्लूटन होता है। ऐसे लोगों के लिए पोहा एक शानदार फूड साबित हो सकता है। इसमें बहुत कम ग्लूटेन होता है। पेट संबंधी परेशानियों में डॉक्टर की सलाह से पोहा का सेवन किया जा सकता है। पढ़ें- हेल्दी और टेस्टी रेसिपी – पोहा इडली
5) डायबिटीज रोगियों के लिए सही
पोहा डायबिटीज रोगियों के लिए स्नैक फूड का एक विकल्प बन सकता है, लेकिन खाने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें। क्योंकि इसको खाना या न खाना मरीज़ के अवस्था पर निर्भर करता है। वैसे तो ये माना जाता है कि पोहा ब्लड में शुगर जारी होने की गति को धीमा कर देता है। ये आपको काफी देर तक भूख से बचाता है और आप मिठाई या अन्य जंक फूड खाने से बच जाते हैं।
भारत के विभिन्न राज्यों में पोहा अगल-अलग तरीके से बनाया जाता है। इसलिए ये जानना ज़रूरी है कि कौन-से पोहा में कितनी कैलोरी होती है।
नीचे दिए गए पोहा की एक कटोरी में कैलोरी की मात्रा
मूल स्रोत -Poha — one of the healthiest breakfast options for you
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।