... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST
आज के समय में अधिकांश लोग एसिडिटी या गैस की समस्या से पीड़ित रहते हैं। जब भी आपके पेट में गैस की समस्या बढ़ने लगती है फिर आपका कुछ भी करने का मन नहीं करता है। पेट में होने वाली जलन और एसिडिक फीलिंग के कारण आप परेशान हो जाते हैं और इससे आपके रोजमर्रा के कामों पर काफी असर पड़ता है। वैसे एसिडिटी से राहत पाने के कई घरेलू उपाय हैं। इन्ही में से एक है जल शामक मुद्रा। योग एक्सपर्ट शमीम अख्तर के अनुसार, अगली बार अगर काम के दौरान आपको एसिडिटी होती है, तो तुरंत राहत पाने के लिए इस मुद्रा को ट्राई करें।
इस मुद्रा को ऐसे करें
यह कैसे काम करता है
योग थेरेपी में ऐसा माना जाता है कि अंगूठे में अग्नि तत्व और छोटी अंगुली में जल तत्व होते हैं। यानि छोटी उंगली को नीचे दबाने से (एसिड के मामले में) अत्यधिक पानी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसी तरह अंगूठे से अग्नि तत्व को कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इस मुद्रा से स्ट्रेस भी कम होता है। जाहिर है स्ट्रेस को एसिडिटी लेवल के साथ जोड़कर देखा जाता है। कुल मिलाकर इस मुद्रा से बहुत राहत मिलती है।
इस मुद्रा के अन्य फायदे
इस मुद्रा को करने से दस्त से राहत मिलती है। इसके अलावा इस मुद्रा से मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव को भी कम कम करने में मदद मिलती है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock