... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST
Read in English
अनुवादक – Shabnam Khan
आपको ये सवाल सुनकर थोड़ी हैरानी तो हो सकती है, लेकिन सवाल पूरी तरह से जायज़ है। क्या आपको फुटवेयर खरीदने का ‘सही वक्त’ मालूम है? शायद ही किसी ने इस बात पर ध्यान दिया होगा कि फुटवेयर खरीदने का भी कोई खास वक्त हो सकता है। भरती हॉस्पिटल कर्नाल के कंसल्टेंट एंड्रोक्रीनॉलोजिस्ट और साउथ एशियन फेडेरेशन ऑफ एंड्रोक्राइन सोसाइटीज के डॉक्टर संजय कालरा ने इस बारे में हमें बताया। उन्होंने कहा कि फुटवेयर सही टाइम पर खरीदना बहुत जरूरी है, खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए।
फुटवेयर खरीदने का सही वक्त क्या है?
डॉक्टर संजय कालरा के अनुसार, फुटवेयर सुबह नहीं खरीदने चाहिए बल्कि शाम या रात में लेने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दिनभर के खाने में नमक और शुगर होता है जिससे शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है, ये पानी खासतौर पर हाथ और पैरों में जमा होता है। इसलिए अगर शाम आपके पैरों का साइज 7 है तो मुमकिन है कि सुबह ये नंबर 8 हो जाए।
सुबह जब आपके पैरों का साइज ज्यादा होगा, और तब आप फुटफेयर खरीदेंगे तो मुमकिन है कि उस वक्त तो वो आपके पैरों में अच्छी तरह फिट आ जाए, लेकिन बाद में जब किसी वक्त उन्हें पहनेंगे तो वो आपको ढीले लग सकते हैं।इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके पैसे बर्बाद न हों, तो आप फुटवेयर शाम में ही लें।
डायबिटीज के मरीज़ों को ये दिक्कत आम होती है कि उनके पैरों में पानी जमा हो जाता है और वो सूज जाते हैं। इसलिए उन्हें तो इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए।
चित्र स्रोत - Shutterstock