... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Macadamia Nuts can help you to shed those excess kilos. © Shutterstock
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि नट्स के सेवन से बढ़े हुए वजन को कम करने में काफी मदद मिलती है, मैकेडेमिया नट्स भी उनमें से एक है। यह प्रोटीन, एनर्जी और मोनोसैचुरेटेड फैट के मुख्य स्रोत के रूप में जाने जाते हैं। आप इन्हें कच्चे भी खा सकते हैं या फिर इसके तेल को सलाद में डालकर खायें। आइये जानते हैं मैकेडेमिया नट्स से मिलने वाले फायदों के बारे में
एचडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाता है: मैकेडेमिया आपके शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करते हैं और एचडीएल या अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा देते हैं। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड भी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो आपको कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
मोनोसैचुरेटेड फैट : कई लोगों का मानना है कि फैट के सेवन से उनका शरीर ख़राब हो जायेगा और उनका वजन बढ़ जायेगा, लेकिन इस नट्स से मिलने वाले फैट के सेवन से ऐसा कुछ नहीं होता है। 100 ग्राम मैकेडेमिया नट्स से 75.8 ग्राम फैट मिलता है जिसमें से 58.9 ग्राम मोनोसैचुरेटेड फैट होता है जो कि आपके शरीर के लिये बहुत फायदेमंद होता है।
प्रोटीन: आप इन नट्स को कच्चे या सलाद में इस्तेमाल करके खा सकते हैं, ये प्रोटीन के मुख्य स्रोत होते हैं। इनसे मिलने वाला प्रोटीन आपके बालों, स्किन और नाखूनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
वजन कम करने में सहायक: आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की मैकेडेमिया नट्स वजन को कम करने में काफी मदद करते हैं। सिर्फ एक मुठ्ठी मैकेडेमिया नट्स से आपकी भूख शांत हो जाएगी और लम्बे समय तक आपका पेट भरा हुआ रहेगा। ये आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाने में मददगार हैं।
दिल के लिये फायदेमंद : मैकेडेमिया नट्स शरीर से ख़राब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करके आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं और हमें कई तरह की दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाते हैं। ये आपके ब्लडप्रेशर को भी नियंत्रित रखते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिये फायदेमंद : मैकेडेमिया नट्स में फोलेट पाया जाता है जो कि प्रेगनेंसी के दौरान बहुत ज़रूरी होता है। फोलेट या फोलिक एसिड बच्चों को जन्म के समय होने वाली कई तरह बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आपको फोलेट पाने के लिये इन नट्स की कितनी मात्रा का सेवन करना चाहिये, इसके लिये डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
फाइबर : 100 ग्राम मैकेडेमिया नट्स में 6 ग्राम तक डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो आपके पाचन को सही और कब्ज़ को दूर रखता है। इसे खाने से आपके लिए ज़रूरी फाइबर की मात्रा का 5 से 10% हिस्सा आसानी से मिल जाता है।
नट्स के रोजाना सेवन से आपको ज़रूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं इसलिये नट्स को अपनी डायट में ज़रूर शामिल करें।
चित्र स्रोत: Shutterstock
संदर्भ:
Ros, E. (2010). Health benefits of nut consumption. Nutrients, 2(7), 652-682.
2. Griel, A. E., Cao, Y., Bagshaw, D. D., Cifelli, A. M., Holub, B., & Kris-Etherton, P. M. (2008). A macadamia nut-rich diet reduces total and LDL-cholesterol in mildly hypercholesterolemic men and women. The Journal of Nutrition, 138(4), 761-767.