पीरियड्स में कमज़ोरी और दर्द से बचने के लिए क्या खाएं?

सैंपल डायट पढ़ना न भूलें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मैं 22 साल की कॉलेज गोइंग लड़की हूं। पीरियड्स के दौरान मुझे बहुत कमज़ोरी और थकान महसूस होती है। भूख कम लगती है इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं खा पाती। मुझे इस दौरान क्रैंप्स भी होते हैं। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि इस दौरान कैसी डायट लेने से मेरी तकलीफ कम होगी?

पीरियड्स के दौरान कमज़ोरी आना बहुत आम समस्या है। खासतौर पर पहले और दूसरे दिन। बहुत-सी महिलाएं इस दौरान अत्यधिक थकान महसूस करती है। ऐसा हार्मोनल बदलावों और खून के रिसाव के कारण होता है। इसलिए जरूरी है कि इन दिनों आप खुद पर बहुत दबाव न डालें। इस दौरान सही खानपान आपके शरीर को एनर्जी और पोषण देता है। डायटीशियन नेहा चांदना ने इन दिनों ली जाने वाली डायट पर अपनी सलाह दी।

पीरियड्स के दिनों अपना ऐनर्जी लेवल बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है, ऐसी चीज़ें खाएं जिनमें नैचुरल शुगर होती है। जैसे केला, खजूर, अंगूर, आम आदि। इसने अलावा, होल ग्रेन्स जैसे कि ओट्स, ज्वार, रागी, ब्राउन राइस भी एनर्जी देने के अच्छे स्रोत हैं। आपको स्प्राउट और सलाद भी खानी चाहिए।

पीरियड्स के दर्द से निपटने के लिए आहार

ऐसी खाने की चीज़ें जो शरीर में क्षारीयता (alkalinity) पैदा करती हैं, वो दर्द को दूर करने के लिए सबसे अच्छी है। फल, नींबू, ड्राई फ्रूट जैसे कि अंजीर, किशमिश, नट्स, सलाद, सब्ज़ियां और नारियल पानी/वेज जूस का सेवन करना चाहिए।

पीरियड्स के लिए सैंपल डायट

  • सुबह – फल+ ड्राई फ्रूट्स
  • दोपहर से पहले – ब्राउन राइस पोहा/ ओट्स उपमा/ इडली /डोसा
  • लंच – 1 ज्वार/रागी रोटी, 1 कप ब्राउन राइस + वेजिटेबल + दाल
  • लंच के बाद (शाम से पहले) – स्प्राउट/चना चाट
  • डिनर – सूप+ सलाद + सब्जियां

दिनभर ढेर सारा पानी पियें ताकी आप हाइड्रेट रहें। पानी दर्द से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है।

चित्र स्रोत – Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source