... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें यहाँ किसी भी ब्रांड का समर्थन नहीं किया जा रहा है।
ऐसा कौन होगा जिसने च्वनप्राश के बारे में नहीं सुना होगा। मुझे याद है जब हमें बार-बार सर्दी या खांसी होती थी तो दादी माँ इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए च्वनप्राश लेने को कहती थी। शायद हर भारतीय घरों में हेल्दी टॉनिक के रूप में च्वनप्राश का इस्तेमाल किया जाता है। लगभग 20-40 आयुर्वेदिक चीजों से इस औषधि को बनाया जाता है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के अलावा च्वनप्राश के बहुत सारे फायदे भी हैं।
श्वसन प्रणाली के लिए अच्छा होता है- च्वनप्राश में इतनी आयुर्वेदिक औषधियां होती हैं जो फेफड़ों के काम को आसान करने के साथ-साथ शरीर में नमी को संतुलित करते है। जिन लोगों को दमे की पुरानी बीमारी होती है उनको अपने डायट में च्वनप्राश को शामिल करना चाहिए।
मस्तिष्क के कार्य को उन्नत करता है- च्वनप्राश में आंवला, ब्राह्मी, बादाम तेल, अश्वगंधा आदि होते हैं जो मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने में अहम् भूमिका को निभाते हैं। अनुसंधान से यह पता चलता है कि आयुर्वेद का यह फार्मूला यादाश्त को बढ़ाने, किसी भी चीज को सीखने की क्षमता को उन्नत करने, स्मृति बनाए रखने की क्षमता को बढ़ाते है।
हृदय के लिए अच्छा होता है- आजकल खाने में कोलेस्ट्रोल की मात्रा ज्यादा होती है। इससे दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे युवकों में हृदयरोग होने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें ऐसे हर्ब्स होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स से निकालते हैं और ब्लड सरकुलेशन को बेहतर बनाते हैं।
इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है- च्वनप्राश में आंवला मूल सामग्री होता है जो विटामिन सी का स्रोत होता है और यही इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है। एक अध्ययन से यह पता चला है कि माक्रोफेज़ (macrophage) नाम का इम्यून सेल होता है जो इन्फेक्शन होने के चांस को कम करता है।
एजिंग समस्याओं को कम करता है- चवनप्राश में बहुत सारे एन्टीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो फ्री रैडिकल्स से त्वचा को होने वाले क्षति को कम करता है। इसका मतलब यह है कि इसके नियमित सेवन से चेहरे पर झुर्रीयाँ और बारीक रेखाएं आने की संभावना कम हो जाती है। अगर आप अपने जवानी को सदाबहार बनाये रखना चाहते हैं तो च्वनप्राश को खाना न भूलें।
बॉडी को डिटॉक्सफाई करता है- च्वनप्राश अनोखे हर्ब्स से बना होता है जो रक्त को साफ करके शरीर के नैचरल प्रोसेस को संतुलित करने में मदद करता है।
इसको आप यूं ही खा सकते हैं, या रोटी में लगाकर भी खा सकते हैं। इसको आप ठंडे या गर्म दूध के साथ भी ले सकते हैं। यह एक ऐसा आयुर्वेदिक औषधि है जो बच्चे से लेकर बूढ़े सबको रखता है निरोग।
मूल स्रोत- Chyawanprash — 6 ways this Ayurvedic preparation keeps you healthy
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।