फूलगोभी खाएं,अपनी किडनी बचाएं!

बहुत से अंगों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है किडनी को स्वस्थ रखना।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:31 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

फूलगोभी को किडनी के लिए अच्छी सब्ज़ी माना जाता है क्योंकि ये इनफ्लेमेशन और फैट के ऑक्सीडेशन को कम करता है जिससे किडनी अच्छी तरीके से अपना काम कर पाती हैं।फूलगोभी में फॉलेट, एंटीऑक्सीडेंट और डायटरी फाइबर होते हैं जो कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि डायबिटीज़ और दिल की बीमारी को नियंत्रित करने में अप्रत्यक्ष रूप से मदद करती है। ये सभी बीमारियों आपकी किडनी को ठीक प्रकार से काम नहीं करने देती। (फूलगोभी के पत्तों के फायदे)

फूलगोभी और आपकी किडनी

शरीर में सोडियम और पोटेशियम की मात्रा बढ़ने से किडनी में अत्यधिक मात्रा में पानी जमा होने लगता है, जिससे वो ठीक प्रकार से काम नहीं कर पाते। फूलगोभी में ये दोनों ही तत्व कम होते हैं, जिस वजह से ये शरीर में फ्लूइड का लेवल ठीक बनाए रखती है।

कम प्रोटीन और ज्यादा फाइबर, फूलगोभी किडनी को डीटॉक्सीफाइ करने में मदद करती है और कई अंगों से दबाव भी कम करती है। इस सब्जी में विटामिन सी भी होता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर से इनफ्लेमेशन कम करता है और किडनी को ठीक प्रकार से काम करने में मदद करता है। फूलगोभी किडनी की पथरी से बचाव भी करती है और किडनी से संबंधित अन्य बीमारियों को भी हमसे दूर रखती है।

टिप्स

  • आप कच्ची फूलगोभी को खा सकते हैं, इसके लिए इसे हम्मस डिप या फ्रेश पार्सले और लो फैट क्रीम के साथ खाएं।

  • फूलगोभी को उबालें और उसके ऊपर ताज़ा नींबू का रस डालकर इसे खाएं। इससे ये टेस्टी भी लगेगी और हेल्दी रहेगी।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ:

Kidney diet – Reduce the risks of kidney diseases – Diet Webmd

Diet – chronic kidney disease – PubMed Health

Kidney Failure Diet, Food and Nutrition, Vegetable – Kidney Failure


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source