hamburger icon
A
Read in English

कोलेस्ट्रॉल कम करना है तो रोजाना खाली पेट पियें ये गुणकारी काढ़ा

अगर आप भी high cholesterol से परेशान हैं तो इस काढ़े का नियमित सेवन करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से आज कल अधिकतर लोग परेशान हैं और इसे नियंत्रित करने के लिए कई तरह की दवाइयां भी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलु उपायों को अपनाकर भी आप काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। हम आपको यहाँ एक ऐसे मिश्रण के बारे में बता रहे हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत असरदार है। इसे बनाना भी बहुत आसान है और इसमें सेब का सिरका, लहसुन, अदरक और नींबू जैसी घरेलू चीजों का ही इस्तेमाल किया गया है जो हर घरों में आसानी से मिल जाती है। न्यूट्रीशिनिस्ट प्रेमा कोडिकल बताती हैं कि यह मिश्रण बहुत ही फायदेमंद है और इससे कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं है। पढ़ें: तुलसी की पत्तियों से कंट्रोल करें डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल

मिश्रण को बनाने का तरीका : एक कप सेब का सिरका, एक कप अदरक का जूस, एक कप लहसुन का जूस और एक कप नींबू का जूस लें और इसे अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को 30 मिनट तक तब तक उबालें जब इसकी मात्रा चार कप से घटकर तीन कप हो जाये। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके स्वाद में थोड़ी मिठास लाने के लिए ठंडा होने के बाद इसमें थोड़ी सी शहद मिला दें। रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच इस मिश्रण का सेवन करें। पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोजाना खाएं ये 10 चीजें

फायदे: सेब का सिरका बॉडी को डीटोक्सीफाई करने में मदद करता है और ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट होने के कारण यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लहसुन शरीर के फैट को तो कम करती ही है साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मदद करती है। इसके अलावा नींबू आपके शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करने में मदद करती है और इससे आपकी प्यास भी बुझ जाती है। इस तरह से यह पूरा मिश्रण बहुत ही गुणकारी है और अगर आप अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करना न भूलें।

चित्र स्रोत: Shutterstock