क्या आर्गेनिक चिकन, ग्रेन फेड चिकन से ज्यादा फायदेमंद होता है?

क्या आप जानते हैं कि आर्गेनिक चिकन में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा भी ज्यादा होती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 18, 2017 2:26 PM IST

जब भी आप किसी सुपरमार्केट में चिकन खरीदने जाते हैं तो आप चिकन पर कई लेबल देखकर परेशान हो जाते हैं कि आखिर कौन सा चिकन खरीदें और यह बाकियों से कैसे अलग है। सुपरमार्केट में सामान्य तौर पर ग्रास-फेड चिकन, ग्रेन फेड चिकन और आर्गेनिक चिकन मिलता है जिसके बारे में कई लोगों को सही जानकारी नहीं है कि आखिर इनमें क्या अंतर है और कौन सा चिकन आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है। जो लोग अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं वे लोग खासतौर पर आर्गेनिक चिकन खाना पसंद करते हैं उनका मानना है कि यह सेहत के लिए ज्यादा अच्छा होता है। हालांकि उन्हें भी इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं होती है। हमने इस बारे में मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल के डायटीशियन एंड न्यूट्रीशन सोनिया गांधी से बात की। उन्होंने इनके बीच के अंतर और इनके फायदे नुकसान के बारे में विस्तार से बताया।

  • आर्गेनिक चिकन का मतलब होता है कि इन पक्षियों को सिर्फ आर्गेनिक फ़ूड ही खिलाये गये हैं। इन्हें पालते समय कभी भी एनिमल प्रोडक्ट, कोई केमिकल या पेस्टीसाइड का सेवन नहीं कराया गया है बल्कि ये बिल्कुल प्राकृतिक  वातावरण में पाले जाते हैं और वहां इनके खानपान का विशेष ध्यान रखा जाता है और इन्हें कभी भी किसी तरह की कोई दवा या एंटी-बायोटिक नहीं दी जाती है। इनके खाने में जो अनाज शामिल किये जाते हैं वे सर्टिफाइड आर्गेनिक फ़ूड होते हैं जिस वजह से यह चिकन बाकियों की तुलना में बहुत फायदेमंद होता है।

  • ऐसा नहीं होता कि जिन मुर्गों को अनाज खिलाया जाता है वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बस अंतर इतना है कि ये उतने साफ़ सुथरे वातावरण में नहीं पाले जाते हैं जितने में आर्गेनिक चिकन का पालन पोषण होता है। इन पर अक्सर कई तरह की दवाइयों और पेस्टीसाइड का छिड़काव होता रहता है। इसकी डायट में गेंहू, कॉर्न और बार्ले मुख्य रूप से इस्तेमाल होता है और कुछ जगहों पर सोया और चावल भी खिलाया जाता है। जो पक्षी सिर्फ अनाज ही खाते हैं उनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा काफी कम हो जाती है। इस वजह से ग्रेन फेड चिकन, आर्गेनिक चिकन की तुलना में कम हेल्दी होते हैं।

  • अगर इन दोनों चिकन से मिलने वाले फायदों के बारे में बात की जाये तो आर्गेनिक चिकन में ग्रेन फेड चिकन की तुलना में कम टोक्सिन और कम फैट होता है। साथ ही आर्गेनिक चिकेन में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा भी ज्यादा होती है। इस वजह से आर्गेनिक चिकन आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source