hamburger icon
A
Read in English

खाने के बाद इमली की खट्टी-मीठी गोलियां खाने से होते हैं बेमिसाल फायदे

इमली की खट्टी-मीठी गोलियां कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करती हैं और इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाती हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

इमली का कई पारंपरिक दवाओं में एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ये बच्चों के पेट में कीड़े से निपटने का एक नेचुरल उपाय है। भारत में कई जगहों पर लोग खाने के बाद इमली की गोली या इमली की कैंडी खाते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि इमली के गुदे, नमक, चीनी और मिर्च पाउडर के मिश्रण से बनने वाली इमली की खट्टी-मीठी गोलियां काफी टेस्टी होती हैं, जिसे कई रेस्टोरेंट में खाने के बाद परोसा जाता है। लेकिन टेस्टी होने के साथ-साथ इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। साई आधार आयुर्वेद सेंटर में न्यूट्रीनिश्ट डाइअटिशन डॉक्टर प्रभा चव्हाण  आपको इमली की गोली के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में बता रही हैं। पढ़ें- आंखें फटी रह जाएंगी हल्दी के ये 10 फायदे पढ़कर

पाचन में सहायक

इमली का गुदा डाइटरी फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो मल त्याग को बढ़ाकर आपको कब्ज जैसी समस्या से बचाने में सहायक है। इमली की गोलियां पाचक रस और एंजाइमों के उचित स्राव में बढ़ाकर पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में सहायक हैं। इमली का गुदा एसिडिटी के इलाज में भी मददगार है। खाने से बाद केवल दो से तीन इमली की गोलियां खाने से गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्या से बचने में मदद मिलती है। कई लोग खाने के बाद आमला, इलायची और मिश्री भी खाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रखने में सहायक

इमली का गुदा हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार है, जिस वजह से ये आपको दिल के रोगों से बचाती है। इसलिए खाने के बाद इमली की गोलियां खाने से आप अपने दिल की सेहत में सुधार कर सकते हैं।

इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करती हैं

इमली में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट टारटारिक एसिड (Tartaric acid) होता है, जो शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है। यानि इससे आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

इसके अलावा इमली में पोटेशियम होता है, जो शरीर में सामान्य द्रव संतुलन बनाए रखकर ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट कंट्रोल करने में सहायक है। ध्यान रहे कि खाने के बाद इमली की केवल दो से तीन गोली से ज्यादा ना खाएं। चूंकि इसमें नमक और चीनी होती है, इसलिए इनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock