
Also Read
सिर्फ दाढ़ी बनाने के बाद स्किन को सॉफ्ट बनाने के काम नहीं करती फिटकरी! मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे भी, उड़ जाएंगे होश
Fitkari Benefits in hindi : अक्सर पुरुष शेविंग करने के बाद फिटकरी (Alum) का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं, इससे कटने पर निकलने वाले खून को बंद किया जा सकता है, साथ ही यह चेहरे को सॉफ्ट भी बनाता है। हालांकि, अब तक आपने फिटकरी का इस्तेमाल (Use of Fitkari) सिर्फ दाढ़ी बनाने के लिए ही किया है, तो आप जान लें कि इसके सेहत पर भी कई लाभ होते हैं।
फिटकरी में एंटी बैक्टीरियल तत्व मौजूद होता है, जो बैक्टीरिया का सफाया करता है। तभी, दाढ़ी बनाने के बाद इसे चेहरे पर दाढ़ी बनाने वाले भी इसका इस्तेमाल करते हैं, ताकि कोई इंफेक्शन से आप बचे रहें। फिटकरी दो प्रकार की होती है लाल और सफेद। अधिकतर लोग सफेद फिटकरी का ही इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं फिटकरी के ऐसे फायदें, जो आपको चौंका देंगे।
चर्मरोग से परेशान हैं, तो रोजाना प्रभावित जगह पर फिटकरी के पानी से त्वचा को साफ करें।
टॉन्सिल में दर्द हो, तो गर्म पानी में चुटकी भर फिटकरी और नमक डालकर गरारे करें। इससे टॉन्सिल में होने वाले दर्द से आराम मिलेगा।
दाढ़ी बनाते समय कट जाने पर खून निकलने लगे तो फिटकरी से त्वचा पर तुरंत रगड़ लें। इससे खून आना बंद हो जाएगा।
हैजा होने पर फिटकरी का चूर्ण पानी में मिलाकर घूंट-घूंट करके पिएं। इससे हैजा के मरीजों को आराम मिलता है।
दांतों में दर्दहो, तो फिटकरी में काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर दांतों पर मलने से राहत मिलती है।
मसूड़े कमजोर हों या फिर खून आए, तो फिटकरी के पानी से कुल्ला करें। इससे खून आना बंद हो जाएगा।
अस्थमा से ग्रस्त लोगों को खांसी आए, तो आधा ग्राम पिसी हुई फिटकरी को शहद में मिलाकर चटवाएं। इससे लाभ होगा। खांसी बंद हो जाएगी।
दो ग्राम फिटकरी को 80 मिली पानी में घोलकर योनि को दिन में 2 से 3 बार धोने से योनि का ढीलापन समाप्त हो जाता है।