
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : May 26, 2026 10:21 AM IST
Medically Verified By: Dr Partap Chauhan, Dr. Raman Kumar
fish and milk combination (image-AI)
क्या मछली के साथ आपकी मम्मी या दादी भी दूध पीने से मना करती हैं? अगर हां, तो ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं होता है। ज्यादातर भारतीय घरों में मछली के बाद दूध पीने से मना किया जाता है। पुराने समय से ही इस फूड कॉम्बिनेशन को सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक बताया गया है। कई लोग बोलते हैं कि मछली और दूध एक साथ खाने से सफेद दाग हो जाते हैं, तो कोई इससे गैस और अपच जैसी समस्याओं से जोड़ता है।
आपको बता दें कि हम एक सीरीज शुरू कर रहे हैं, जिसमें तरह-तरह के फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताया जाएगा। इस सीरीज में बताया जाएगा कि कौन-सा फूड कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए सही होता है और कौन-सा नहीं। इन फूड कॉम्बिनेशन पर आयुर्वेद, एलोपैथी और स्टडी सभी का दृष्टिकोण लिया जाएगा। इस सीरीज का उद्देश्य लोगों को गुड और बैड फूड कॉम्बिनेशन के बारे में जागरूक करता है, ताकि लोग हेल्दी खाना खाएं और तरह-तरह की बीमारियों से अपना बचाव कर सके।
Dr. Partap on fish and milk combination (image-AI)
डॉ. प्रताप चौहान बताते हैं, "आयुर्वेद में मछली और दूध को एक साथ खाना पूरी तरह से मना किया गया है। आयुर्वेद में इसे विरुद्ध आहार माना गया है, इसलिए इन दोनों को एक साथ खाने की सलाह नहीं दी जाती है। दरअसल, मछली और दूध, दोनों की तासीर और पाचन का तरीका अलग-अलग होता है। ऐसे में अगर इन दोनों का एक साथ सेवन किया जाए, तो इससे सेहत पर गहरा असर पड़ सकता है और तबीयत बिगडं सकती है।"
आयुर्वेद के अनुसार, दूध की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है। जबकि, मछली की तासीर गर्म होती है और यह शरीर में गर्माहट बनाए रखता है। मछली को डाइजेस्ट करने में भी समय लगता है। ऐसे में अगर मछली और दूध को एक साथ लिया जाता है, तो पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मछली और दूध को एक साथ लेने से पाचन-तंत्र गड़बड़ा सकता है।
मछली और दूध को एक साथ खाने से पाचन क्रिया पर असर पड़ सकता है। इसकी वजह से आपको पाचन खराब हो सकता है और कई समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है। जैसे-
आयुर्वेद के अनुसार, मछली खाने के तुरंत बाद दूध या इससे बनी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। मछली खाने के 3 से 4 घंटे बाद दूध पीना या इससे बनी चीजों का सेवन करना बेहतर माना जाता है। इसलिए अगर आप मछली या नॉनवेज खाते हैं, तो तुरंत दूध पीने से बचें।
Dr. Raman on milk and fish combination
अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. रमन कुमार बताते हैं, "भले ही आयुर्वेद में मछली और दूध को एक साथ न खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, एलोपैथी में इन दोनों को एक साथ खाने की मनाई नहीं है। एलोपैथी के अनुसार, मछली और दूध को एक साथ खाने से कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं होती है। साथ ही, दूध और मछली एक साथ खाने से सफेद दाग हो जाते हैं, इस मान्यता में भी कोई सच्चाई नहीं है।"
डॉ. प्रताप चौहान बताते हैं, "मछली और दूध को एक साथ खाने से सफेद दाग होते हैं, ऐसा कई लोगों का कहना है। लेकिन, इस बारे में अभी तक विज्ञान में कोई पक्का प्रमाण नहीं मिला है।"
आपको बता दें कि त्वचा पर सफेद दाग यानी विटिलिगो कई कारणों से हो सकता है। जैसे-
सिर्फ मछली और दूध को एक साथ खाने से सफेद दाग की समस्या नहीं होती है। लेकिन, अगर किसी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, तो उसे स्किन एलर्जी हो सकती है। इससे रैशेज और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
View this post on Instagram
वहीं, इस पर इंस्टाग्राम पर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. योकेश अरुल ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि भारत में यह एक सबसे बड़ा मिथ है कि मछली और दूध खाने से सफेद दाग होते हैं। साइंस या रिसर्च भी इस तथ्य से असहमत है। बंगाली 'दोई माछ' और कई मलाईदार मछली व्यंजनों में लोग दूध का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इसलिए यह कहना कि मछली और दूध एक साथ खाने से सफेद दाग होते हैं, यह एक बड़ा मिथ है। सफे दाग मेलेनिन कोशिकाओं से संबंधित समस्या है। त्वचा पर मेलेनिन की कमी से सफेद दाग होते हैं।
PubMed में छपी एक रिसर्च के अनुसार, मछली और दूध को एक साथ खाना खराब या खतरनाक नहीं होता है। ये दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, अगर इनका सेवन किया जाए जो मेटाबॉलिक से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है। यानी मछली और दूध के कॉम्बिनेशन को नुकसानदायक नहीं बताया गया है। इन्हें एक साथ खाने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
Disclaimer: आयुर्वेद में मछली और दूध के कॉम्बिनेशन को सही नहीं माना जाता है। जबकि, एलोपैथी में मछली और दूध को एक साथ खाने से कोई समस्या नहीं होता है, ऐसा कहा गया है। इसलिए आपको मछली और दूध को एक साथ खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।