Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Stomach Cancer Symptoms in Females : पेट का कैंसर, जिसे गैस्ट्रिक कैंसर भी (Gastric Cancer Symptoms) कहा जाता है। इस कैंसर की शुरुआत पेट की कोशिकाओं में होती है। यह जिन कोशिकाओं में शुरू होता है और पेट के अंदर जिस स्थान पर कैंसर होता है, उसके आधार पर इसके कई अलग-अलग प्रकार होते हैं। पेट का कैंसर किसी भी व्यक्ति को प्रभावित करता है और इसके लक्षण हर व्यक्ति में समान दिखते हैं। आपको इनके लक्षणों पर ध्यान देकर समय पर इलाज की जरूरत होती है। ताकि गंभीर स्थिति होने से पहले कैंसर से बचा जा सके। इस लेख में हम आपको महिलाओं में पेट के कैंसर के लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं महिलाओं में पेट के कैंसर के लक्षण क्या हैं?
इस बात का कोई रिसर्च नहीं है कि महिलाओं में पुरुषों की तुलना में पेट के कैंसर के लक्षण अलग-अलग होते हैं। हालांकि, महिला और पुरुषों में इसकी स्थिति के प्रकार और गंभीरता प्रभावित हो सकते हैं। उदाहरण के लिए एक अध्ययन में 75 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों में पेट के कैंसर के मामलों को देखा गया था, जिसमें पुरुषों में ऊपरी गैस्ट्रिक कैंसर होने की संभावना अधिक होती है। सर्जरी के बाद भी उनमें जटिलताएं होने की संभावना अधिक होती है। हालांकि, इस बात पर ध्यान रखें कि पेट के कैंसर के लक्षण आमतौर पर किसी व्यक्ति के लिंग के आधार पर अलग-अलग नहीं होते हैं। यह पूरी तरह से सामान्य होते हैं।
पेट के कैंसर के शुरुआती चरणों में लक्षण काफी कम नजर आते हैं। इसका मतलब है कि यह है कि पेट के कैंसर के अधिकतर लक्षण गंभीर स्थिति में नजर आते हैं। क्योंकि मर बढ़ने पर लक्षण विकसित अधिक होते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसामान्य लक्षण-
अगर आपको पेट में कैंसर होने की संभावना है या फिर किसी भी तरह का गंभीर लक्षण दिख रहे है, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें और स्थिति का इलाज शुरू करा लें। ताकि स्थिति गंभीर होने से पहले आपका इलाज शुरू हो सके।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।