स्टालिश लुक भी चाहिए और अच्छी तरह से दिखना भी चाहिए तो फिर चश्मे के सिवा एक ही हेल्दी ऑप्शन है कॉन्टैक्ट लेंस। जहां लेंस से साफ दिखता है, और सटीकता आती है, वहीं इसके कुछ जोखिम भी हैं। इन दिनों लेंस का अधिक से अधिक इस्तेमाल एक आम बात है, इसलिए निर्माता कंपनियां वैसे लेंस बना रही हैं, जो क्वालिटी और सहूलियत के मामले में बढ़िया हो। यहां हीरानंदानी अस्पताल, वाशी- फोर्टिस नेटवर्क के एक हॉस्पिटल के कॉर्निया, कैटरैक्ट और रिफ्रैक्टिव सर्जन डॉ. हर्षवर्द्धन घोरपड़े ने लेंस के इस्तेमाल के दौरान कुछ नियमों को बारे में बताया है-
एक्सपर्ट के निगरानी में ही इसको पहनने का तरीका सीखना चाहिए। वह न केवल बताते हैं कि कैसे वह न केवल बताते हैं कि कैसे लैंस पहनें और साफ-सफाई रखें, बल्कि आपकी आंखों को जांचकर यह देखते हैं कि लेंस लगाने की सही जगह क्या हो। वह देखते हैं कि लेंस आपकी आंखों पर फिट हो रहा है या नहीं और क्या वे आंखों पर बड़ी आसानी से घूमती है। कॉर्निया को ऑक्सीजन मिले, इसके लिए यह जरूरी है। वह आपको चेतावनी संकेत के बारे में बताते हैं और इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए आंखों की लगातार जांच करते हैं।
कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर कभी न सोयें। जब आप सोते हैं, तो आपकी आंखें सूख जातीहैं। साथ में ऑक्सीजन आपूर्ति भी कम पड़ जाती है। ऐसे में, अगर आपने लैंस पहने हैं, तो कॉर्निया संक्रमित हो सकता है। इससे गंभीर संकट पैदा हो सकता है, जिससे आपकी दृष्टि खराब हो सकती है। इसलिए सबसे बढ़िया विकल्प है कि सोते समय लैंस को न पहनें।
कॉन्टैक्ट लेंस साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें- कॉन्टेक्ट लैंस को अपनी हथेली पर रखकर मानक कॉन्टेक्ट लैंस सॉल्युशन से साफ अंगुलियों से धीमे-धीमे साफ करें। कभी पानी का इस्तेमाल न करें। डिब्बे में रोज सॉल्यूशन बदलें। हर महीने सॉल्युशन की बोतल बदलें।
You may like to read
कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल साल या छह महीने तक न करें- हर महीने लैंस के डिब्बे को बदले। महीने में हटा देने वाली लैंस का इस्तेमाल करें, न कि साल या छह महीने चलने वाली लैंस का। अगर लैंस और उसकी डिब्बी जमीन पर गिर जाती है, तो उन्हें फेंक दें और नई लैंस और डिब्बी का इस्तेमाल करें। इसी तरह, अगर तैरते समय लैंस का इस्तेमाल हुआ हो, तो उनको हटा दें।
चित्र स्रोत: Shutterstock
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.