... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : November 28, 2017 4:35 PM IST
किसी भी लड़की के लिए पहले पीरियड्स मुश्किल हो सकते हैं। जाहिर है, वह कई शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुज़रती है। ऊपर से अनियमितता पीरियड्स और बाकी समस्याओं से भी उन्हें गुज़रना पड़ता है। डॉ. बांदिता सिन्हा के अनुसार, 'किसी भी लड़की को पीरियड्स शुरु होने के बाद कई समस्याओं से गुज़रना पड़ता है। एक लड़की के पीरियड्स के पहले 2 साल चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह एक लड़की के हार्मोनल चक्र को व्यवस्थित होने और नियमित होने के लिए अलग-अलग समय लगता है। लेकिन जब तक ऐसा होता है, बच्चे और माता-पिता दोनों के लिए यह एक भयानक अनुभव की तरह हो सकता है।'
डॉ. बंदिता ने बताया कि ऐसे में लड़कियों को किन-किन परेशानियों से गुज़रना पड़ सकता है।
भारी फ्लो: हर लड़की के लिए मेंन्ट्रुएशन की मांग अलग-अळग होती हैं और उन्हें खुद-ब-खुद ठीक होने में कुछ समय लगता है। शुरुआत के कुछ वर्षों में उन्हें बहुत ज़्यादा परेशानी हो सकती है। हमेशा दाग लगने का डर और बार-बार पैड बदलने के साथ बहुत ज़्यादा खून बहने जैसे अनुभव 5-7 दिनों तक करना इन लड़कियों के लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। यह विभिन्न कारणों के चलते होता है जैसे: हार्मोनल असंतुलन, गर्भाशय में स्ट्रक्चरल असामान्यताएं जैसे पॉलिप्स या फाइब्रॉएड। इसके अलावा थायरॉयड, किडनी रोग, पीसीओडी आदि भी इसकी वजह हो सकते हैं।
डिस्मेनरीअ: इसमें दर्दनाक पीरियड्स होते हैं। स्थिति की गंभीरता के हिसाब से आपको मेंस्ट्रुअल दर्द और ऐंठन महसूस हो सकती है। कुछ लोगों के लिए, यह पीरियड साइकल के दौरान महसूस होता है और जीवन भर रह सकता है। कई बार, यह यूटरीन फाइब्रॉएड, पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिज़िज, ट्यूमर और इंफेक्शन जैसी मेडिकल समस्याओं के कारण होता है। कुछ किशोर उम्र की लड़कियों में दर्दनाक पीरियड्स असामान्य गर्भावस्था के कारण हो सकते हैं।
सामान्य तौर पर, साइकल को ठीक होने के लिए 3 साल तक का समय लगता है और यह तभी हल होता है जब हार्मोनल उतार-चढ़ाव स्थिर हो जाता है।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock Images.