hamburger icon
A
Read in English

डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, दो साल से लिवर सिरोसिस से थे पीड़ित, जानिए इस रोग के लक्षण, कारण

फिल्मकार निशिकांत कामत का 50 साल की उम्र में सोमवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। कामत पिछले दो साल से लिवर सिरोसिस (liver cirrhosis) से जूझ रहे थे। सोमवार शाम को हैदराबाद के एआईजी अस्पताल द्वारा जारी एक बयान से उनके निधन की पुष्टि हुई।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 18, 2020 1:12 AM IST

Nishikant Kamat Death: फिल्मकार निशिकांत कामत (Nishikant Kamat) का 50 साल की उम्र में सोमवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। कामत पिछले दो साल से लिवर सिरोसिस (Symptoms of liver cirrhosis) से जूझ रहे थे। सोमवार शाम को हैदराबाद के एआईजी अस्पताल द्वारा जारी एक बयान से उनके निधन की पुष्टि हुई।

बयान में कहा गया, "श्री निशिकांत कामत (50 वर्ष) को बुखार (Fever) और अत्यधिक थकान (Tiredness) की शिकायत के साथ 31 जुलाई 2020 को एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह पता चला था कि वह पिछले दो वर्षों से लिवर सिरोसिस (liver cirrhosis disease) से पीड़ित थे। शुरू में हमने एंटीबॉयोटिक्स दवाएं दीं, जिसमें उनमें सुधार देखने को मिला, लेकिन कुछ दिन बाद उनकी हालत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था।

उन्होंने बताया, "कल से उनके रेस्पीरेटरी सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। अधिकतम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत खराब होती जा रही थी, जिससे उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया।" बयान में आगे कहा गया है, "आज 16से 24 घंटे के इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिजनों, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।"

क्या है लिवर सिरोसिस (what is liver cirrhosis in hindi)

सामान्य तौर पर यह गलत खान-पान की वजह से होने वाली बीमारी है। यह एक संक्रामक बिमारी है जो हेपेटाइटिस सी और बी की वजह से भी होती है। यह मरीजों के संपर्क में आने वाली चीजों से भी फैलती है। जैसी किसी संक्रमित व्यक्ति को लगी सीरिंज अगर किसी और मरीज को लग जाये तो उसे भी हो जाती है यह बीमारी। इसका इंफेक्शन इतना तेज होता है कि अगर कोई स्वस्थ्य व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो उसे भी यह बीमारी हो जाती है। लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस ‘सी’ और ‘बी’ से संक्रमित व्यक्ति से संभलकर मिलना चाहिए।

भारत जैसे देश में इस बिमारी की मुख्य वजह एल्कोहल का अधिक सेवन है। अधिक एल्कोहल की वजह से लिवर में सूजन हो जाती है और इसकी वजह से लिवर में बीमारी आने लगती है। लेकिन जो लोग एल्कोहल का सेवन नहीं करते हैं उनको भी यह बीमारी होती है। तब इन बीमारी को नैश सिरोसिस कहा जाता है।

लीवर सिरोसिस के लक्षण (Symptoms of liver cirrhosis)

थकान होना

कमजोरी महसूस करना

भूख में कमी

नींद में कमी

वजन कम होना

लिवर की जगह तीव्र पेट दर्द होना

जी मिचलाना, उल्टी होना

खुजलीदार त्वचा होना

लिवर सिरोसिस के गंभीर लक्षण

हृदय गति का तेज होना

मांसपेशियों में ऐंठन

नाक से खून निकलना

कंधे में दर्द होना खासकर दाहिने कंधे में

सांस फूलना (liver cirrhosis symptoms in hindi)

पेशाब का रंग गहरा होना

भ्रम, चक्कर आना

त्वचा का पीला होना, आंखें सफेद होना

याद्दाश्त संबंधित समस्याएं होना

लो सेक्स ड्राइव

बुखार लगातार होना

Diet for healthy liver : लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये फूड्स

लिवर के रोगों से बचने के लिए यूं रखें अपने लिवर का ख्याल

“लिवर सिरोसिस” क्यों है कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक

युवा सबसे अधिक होते हैं फैटी लिवर के शिकार, करी पत्ता है इसका असरदार इलाज