भिगोया हुआ अंजीर खाएं, कब्ज के साथ पेट से संबंधित कई समस्याओं का है रामबाण इलाज

अंजीर फाइबर का पावरहाउस है। फाइबर दो प्रकार के होते हैं, घुलनशील और अघुलनशील फाइबर। जब आप पानी में अंजीर डालते हैं, तो घुलनशील फाइबर टूट जाता है और इसे पचाना आसान हो जाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 12, 2019 5:08 PM IST

कब्ज से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, लगभग 22 प्रतिशत भारतीय कब्ज से परेशान रहते हैं। यह एक बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या होने के बावजूद इसकी चर्चा न के बराबर होती है। अगर इसका इलाज नहीं किया जाए, तो पुरानी कब्ज से एनल फिशर, खुजली, दर्द और यहां तक कि रक्तस्राव भी हो सकता है। दूसरी तरफ हल्के कब्ज को कुछ हद तक घरेलू उपचारों से सही किया जा सकता है। बच्चे को हो गया है कब्ज, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

अंजीर करे कब्ज दूर

सूखे अंजीर में कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके अलावा अंजीर में विटामिन ए, बी और मिनरल्‍स (फॉस्‍फोरस, लौह, पोटैशियम) का बहुत अच्‍छा स्रोत है। इसमें उच्च फाइबर भी होता है। फाइबर से समृद्ध खाद्य पदार्थ कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अंजीर फाइबर का एक असाधारण स्रोत है। एक स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने के लिए फाइबर समृद्ध खाद्य पदार्थों का सेवन करना महत्वपूर्ण है, जो बदले में कब्ज की संभावनाओं को कम करने में प्रभावी साबित हो सकता है। फाइबर शरीर के मल को एक जगह इकट्ठा करता है, इसे नरम करता है और कब्ज से छुटकारा पाने में मदद करता है। अंजीर आपके आहार में सबसे अच्छे प्राकृतिक लक्सेटिव्स में से एक है जिसे आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। सूखे और पके हुए अंजीर दोनों घुलनशील फाइबर का असाधारण स्रोत हैं, जो कब्ज के साथ इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसे अन्य पाचन संबंधी समस्‍याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं।

कब्ज से हैं परेशान तो करें यह आसन, मिलेगी दो दिन में छुटकारा

भिगायो हुआ अंजीर करे दूर कब्ज

भिगोया हुआ अंजीर कब्ज का इलाज करने के लिए सबसे भरोसेमंद घरेलू उपचारों में से एक है। रात में पानी में भिगोकर 2-3 सूखे अंजीर को सुबह खाने से कब्‍ज में लाभ मिलता है।

figs cure constipation 1 जब आप पानी में अंजीर डालते हैं, तो घुलनशील फाइबर टूट जाता है और इसे पचाना आसान हो जाता है। © Shutterstock.

भीगा अंजीर कैसे कब्‍ज करता है दूर?

विशेषज्ञों की मानें तो, सूखे अंजीर को खाने में कोई नुकसान नहीं है। अंजीर फाइबर का पावरहाउस होता है। आमतौर पर फाइबर दो प्रकार के होते हैं। घुलनशील फाइबर और अघुलनशील फाइबर। जब आप पानी में अंजीर डालते हैं, तो घुलनशील फाइबर टूट जाता है और इसे पचाना आसान हो जाता है।

कब्ज की समस्या से अब नहीं होंगे परेशान, सुचि मुद्रा से मिलेगी राहत

ऐसे करें अंजीर का सेवन

2-3 सूखे अंजीर को पानी में डालकर उन्हें रात भर छोड़ दें। सुबह में उनका सेवन करें। अगर आप बेहतर रिजल्‍ट चाहते हैं तो इसके लिए हर सुबह एक महीने के लिए रोजाना इसे खाएं। लंबे समय तक कब्ज प्रबंधन के लिए यह जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में फाइबर समृद्ध खाद्य पदार्थों जैसे कि होलग्रेन अनाज, सब्जियां, फल और सलाद के साथ स्वस्थ आहार का उपभोग करें। अल्‍कोहल, तले-भुने भोजन, फास्‍टफूड आदि आहारों से परहेज करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source