
Also Read
एग्जाम की टेंशन हो या काम की चिंता पलभर में हो जाएगी दूर अगर करेंगे ये 5 काम, दूसरा काम हर किसी के लिए जरूरी
एक थकान और उबाऊ भरा वीकएंड कैसे गुजरता है ये कामकाज और नौकरी करने वाले लोग भलीभांति जानते हैं। वीकएंड के बाद नया सप्ताह नई उम्मीदें और नई शुरुआत के साथ आता है लेकिन हर किसी के लिए ऐसा नहीं होता है। कुछ लोगों के लिए यह तनाव, चिंता और अवसाद ला सकता है। लगातार काम का दबाव, प्रेजेंटेशन देने की चिंता, मीटिंग और अपने बॉस की उम्मीदगें किसी भी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती हैं। यही कारण है कि सप्ताह के पहले दिन ही आपको थकावट महसूस होने लगती है। इसके कारण आप अपनी एकाग्रता और काम करने की प्रेरणा खो देता है और पूरे सप्ताह की शुरुआत आपके काम को प्रभावित कर सकती है।
इसलिए अगर आप पहले से ही अगले 5 या 6 दिनों के काम को लेकर चिंतित हो जाते हैं, तो हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके तनाव को कम करने के साथ-साथ आपक आराम पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।
हम में से ज्यादातर लोग जानते हैं कि कैफीन हमारे ध्यान को बेहतर बनानेमें मदद कर सकती है। इसलिए, अगर आपको अपने रोजाना के काम पर ध्यान केंद्रित करने में समस्या हो रही है, तो कोशिश करें और दिन की शुरुआत एक कप कॉफी से करें। लेकिन ध्यान रहे कि खाली पेट कॉफी न पिएं। आप एक कटोरी फल या अपने नाश्ते के बाद कॉफी ले सकते हैं। हालांकि, सुबह कॉफी पीने का विचार सभी को पसंद नहीं आता। ये लोग इसे बाद में कभी भी पी सकते हैं।
अगर आप जागने के तुरंत बाद सबसे पहला काम फोन यूज करने का करते हैं फिर चाहे वो न्यूज देखने का हो फिर सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने या फिर किसी को जवाब देने के लिए व्हाट्सऐप का यूज, ये सभी सबसे बुरी आदतों में से एक है। किसी भी एक्सपर्ट से पूछेंगे तो आपको अधिकांश यही बताएंगे कि सुबह के समय कभी भी अपने मोबाइल फोन का उपयोग न करें। इसके पीछे कई कारण हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर आपको ऐसी कोई न्यूज मिल सकती है, जो आपके मूड को खराब कर सकती हैं। इसके बजाए आप सुबह उठने के बाद आपको अपने घर के दरवाजे और खिड़कियां खोलना और प्राकृतिक प्रकाश को अपने कमरे में प्रवेश करना और सकारात्मकता फैलाना जरूरी है। इससे आपका मूड अच्छा होगा, नकारात्मकता खत्म होगी और आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहेंगे।
ऐसे कई लोग हैं, जो पिज्जा का एक भी स्लाइस नहीं छोड़ते हैं फिर चाहे वो बासी ही क्यों न हो या बस चिप्स के पैकेट खाना । जंक फूड से दिन की शुरुआत करना आपके स्वास्थ्य और मूड को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। एक व्यक्ति अपनी इच्छाशक्ति खो देता है, जो उसे पूरे दिन थका हुआ और चिढ़ा हुआ महसूस कराती है। इसलिए, एक डाइट चार्ट तैयार करेंया कम से कम, अपने पहले भोजन के रूप में जंक न खाएं। बेहतर परिणाम पाने के लिए व्यायाम या ध्यान करना।
हालांकि ये टिप्स सामान्य हैं और कई लोगों के लिए काम करते हैं, अगर आप लंबे समय तक तनाव में रहते हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप उचित जांच के लिए डॉक्टर से सलाह लें।