hamburger icon
A
Read in English

Bedbug infestation के इन लक्षणों को जरूर जानिए

सिर्फ एक खटमल आपकी रातों की नींद हराम कर सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 24, 2017 6:03 PM IST

अगर आप रातभर अपने पैरों, पीठ, कंधों और हर जगह खुजली करते रहते हैं, तो आपको तुरंत अपने घर की अच्छी तरीके से सफाई करने की जरूरत है। क्योंकि यह बेड बग इन्फेक्शन यानी खटमल के काटने से होने वाला इन्फेक्शन हो सकता है। सिर्फ एक खटमल की वजह से आपके पूरे घर में ये इंफेक्शन होता है। खटमल आपके साथ आपके घर गाड़ी की गंदी सीट, होटल के गंदे बिस्तर, चटाई और बिस्तर जिन्हें सालों से साफ नहीं किया गया है आदि से आ सकता है। खैर, अगर आपकी त्वचा पर लाल निशान हैं, तो केवल मच्छर के काटने से नहीं हो सकते। हम आपको ऐसे कुछ लक्षण बता रहे हैं, जो खटमल को वजह से हो सकते हैं।

यह इन्फेक्शन किसी को भी हो सकता है। चींटी या मच्छर शरीर के एक विशेष हिस्से में काटते हैं लेकिन खटमल शरीर के किसी भी हिस्से में काट सकता है। शुरू में यह दर्द रहित हो सकता है लेकिन समय के साथ आपकी बॉडी खटमल के काटने के लिए सेंस्टिव हो सकती है और जलन, दर्द और खुजली के कारण आपकी रातों की नींद हराम हो सकती है। इसकी सबसे बुरी बात यह है कि यह इंसान का खून पीते हैं और तुरंत छुप जाते हैं। यही कारण है कि खटमल के इन्फेक्शन को जानने में मुश्किल होती है।

इन लक्षणों से पहचानें कि आपके घर में हैं खटमल

  • आप अपने बिस्तर के गद्दे के किनारे और दरारें की जांच कर सकते हैं। इससे आपको इन जगहों पर खून नजर आ सकता है। क्योंकि खटमल खून पीते हैं और उगलते हैं जिससे इन जगहों पर दाग लग सकता है।
  • खटमल देखने में थोड़ा बड़ा होता है और यह अपनी स्किन को बड़ा-छोटा कर सकता है।
  • खटमल का पता लगाने का एक तरीका यह है कि आपको कपड़ों और चादर पर खून के दाग नजर आ सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock